बुधवार को लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। लेकिन जब वह एक पार्क में पहुंचे तो वहां एक कपल के शव एक-दूसरे के ऊपर पड़े हुए थे। दोनों के सिर-कनपटी पर गोलियों के निशान थे और वहीं लड़की के हाथ में पिस्टल थी।

जमशेदपुर (झारखंड). शहर के लोग रोज की तरह बुधवार को भी मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। लेकिन जब वह एक पार्क में पहुंचे तो वहां एक कपल के शव एक-दूसरे के ऊपर पड़े हुए थे। युवक और युवती की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों इसकी जानकारी पुलिस को दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हत्या या आत्महत्या, जांच के बाद चलेगा पता
दरअसल, खौफनाक मामला जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र के रेलवे पार्क का बताया जाता है। जहां से पुलिस ने एक-युवती के शव बरामद किए हैं। शुरूआती जांच में ये मामला खुदखुशी का लग रहा है। हालांकि पुलिस ने इसके पीछे हत्या की भी आशंका बताई है। सिटी एसपी सुभाषचंद्र जाट ने बताया कि सभी बिन्दुओं पर जांच की जा रही है। देखने में तो यह मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा है।

एक-दूसरे से प्यार करते थे दोनों...
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि दोनों के सिर और कनपटी पर गोली के निशान हैं। लड़का नीचे था और उसके ऊपर लड़की थी, जिसके हाथ में पिस्टल थी। इसके साथ ही मौके से तीन कारतूस भी मिले हैं। उन्होंने बताया कि युवक और युवती एक-दूसर से प्यार करते थे। जिसमें युवक की पहचान सुरेश उपाध्याय और युवती की पहचान सिमरन के रूप में हुई।