एक दिल दहला देने वाला मामला झारखंड के रामगढ़ में देखने को मिला है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी को फोन कर कहा-अब तुम अपनी मांग का सिंदूर मिटा लो। फिर चार दिन बाद उसकी घर के पास लाश मिली।

रामगढ़ (झारखंड). कभी किसी घर में छोटी-छोटी बातों को लेकर इतना विवाद बढ़ सकता है कि कोई अपना ही दुश्मन बना जाए और अपनी जिंदगी खत्म कर दे। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला झारखंड में देखने को मिला है जहां एक पति ने अपनी पत्नी को फोन कर कहा-अब तुम अपनी मांग का सिंदूर मिटा लो।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पत्नी रो-रोकर कर रही एक ही बात...
दरअसल यह मामला झारखंड के रामगढ़ जिले में देखने को मिला है। यहां के रहने वाले सुनील ठाकुर की लाश को शनिवार की सुबह एक कुएं से मिली है। जहां पर यह डेडबॉडी मिली है वह जगह मृतक के घर से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर है। पति का शव मिलने के बाद पत्नी रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार एक ही बात बोल रही है कि मुझे विश्वास नहीं हो रहा है मेरे पति ऐसा कर सकते हैं।

पत्नी को बोला-अब तुम अपना सिंदूर मिटा लो
बताया जाता है कि सुनील का आए दिन घर में विवाद होता रहता था। इसकी के चलते वो चार दिन यानि 3 सितंबर की रात से लापता थे। जिस दिन वह घर से गयाब हुआ था उसी दिन उसने पत्नी को फोन कर कहा था। अब मैं कभी घर नहीं आऊंगा। तुम अपनी मांग का सिंदूर मिटा लो और फिर उसने फोन को कट कर दिया। इसके बाद घरवालों ने कई जगह उसकी तलाश की लेकिन वो कहीं नहीं मिला था। सुनील घर का इकलौता चिराग था। उसकी एक साल पहले ही शादी हुई थी। पुलिस ने बताया मामला सुसाइड का लग रहा है। लाश बुरी तरह से सड़ चुकी है। पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जाएगा।