पूरा देश इस समय कोरोना के खौफ में है। इसी बीच झारखंड में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवक ने अपने ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी।

सिमडेगा (झारखंड). पूरा देश इस समय कोरोना के खौफ में है। देश के अधिकतर राज्यों में लॉकडाऊन कर दिए गए हैं। इसी बीच झारखंड में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवक ने अपने ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक झटके में काट दी डेढ़ माह के बेटी की गर्दन
दरअसल, यह खौफनाक वारदात सोमवार को सिमडेगा के पाकरटांड थानाक्षेत्र में हुई। जहां एक पिंगल नाम के शख्स ने अपनी पत्नी ज्योति और उसकी भाभी सुचिता के अलावा अपनी ही डेढ़ महीने की बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी।

ससुराल में पत्नी और बेटी को दी दर्दनाक मौत
जानाकारी के मुताबिक, पिंगल और उसकी पत्नी ज्योति में आए दिन घरेलू विवाद होता रहता था। जिसके चलते महिला पति से तंग आकर अपने मायके में रहने के लिए चली गई थी। लेकिन, आरोपी उसको साथ रखना चाहता था। वह पत्नी और बेटी को ससुराल लेने के लिए था। जहां सोमवार को दिन पति और पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और आरोपी ने घटना को अंजाम दे दिया। जब महिला को बचाने के लिए उसकी भाभी आई तो आरोपी युवक ने उसकी भी हत्या कर दी।