पूरे देश में एक तरह जहां कोरोना वायरस का खौफ है। इसी बीच झारखंड में एक जानवर पति ने अपनी पत्नी और दो फूल से बच्चों की दर्दनाक तरीके से हत्या कर दी।

जमशेदपुर. पूरे देश में एक तरह जहां कोरोना वायरस का खौफ है। इसी बीच झारखंड में एक जानवर पति ने अपनी पत्नी और दो फूल से बच्चों की दर्दनाक तरीके से हत्या कर दी। जिस किसी को पता चला तो वह बोले-यह तो कोरोना से भी ज्यादा खतरनाक निकला। उसने खुद अपने बसे बसाय परिवार को उजाड़ दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहले पत्नी और बेटों की हत्या फिर खुद करने लगा सुसाइड
दरअसल, यह खौफनाक वारदात जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में रविवार रात हुई। जहां आरोपी जीतेंद्र सिंह ने अपनी रानी सिंह और दो बेटे आदित्य (10) और कार्तिक (3) के पेट में चाकू मार हत्या कर दी। इसके बाद खुद ने भी सुसाइड करने की कोशिश की, लेकिन मौके पर पहंची पड़ोसियों ने उसको बचा लिया। हालांकि अभी वारदात की वजह सामने नहीं आई है कि आरोपी ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। युवक के होश में आने के बाद पुलिस पूछताछ करेगी।

मां की लाश के पास खून से लथपथ पड़े थे उसके दोनों बच्चे
आरोपी के पड़ोस में रहने वाले लोगों को जब एक दिन हो जाने के बाद उसके मकान से कोई हलचल नहीं दिखी तो उनको शख हुआ। इसके बाद उन्होंने घर का दरवाजा तोड़ दिया। तो देखा कि बेडरूम में पलंग पर महिला और दो बच्चे खून से लथपथ पड़े थे। जबकि हत्यारा भी नीचे जमीन पर बेसुध हालत में पड़ा था। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचित कर घटना स्थल पर बुलाया और आरोपी को असपताल में भर्ती कराया।