सराईकेला-खरसावां जिले में हुए पूर्व विधायक के साले के हत्यारों का पांच दिनों बाद भी पुलिस पता नहीं लगा पाई है। इस मामले की आगे  की कार्यवाही के लिए कोल्हान डीआईजी ने अधिकारियों के साथ कि बैठक। तो वहीं पूर्व विधायक से मिले हेल्थ मिनिस्टर।

सराईकेला-खरसावां ( saraikela- kharsawa). झारखंड के सराईकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह के साले कन्हैया सिंह की हत्या करने वालों को पुलिस घटना के पांच दिनों बाद भी नहीं पकड़ पाई है। ना ही उनकी हत्या के कारणों का पता चल पाया है। कन्हैया सिंह की हत्या के बाद से आदित्यपुर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए जा रहे है। हर तरफ पुलिस का विरोध हो रहा है। भाजपा, कांग्रेस, क्षत्रिय संघ ने थाना का घेराव किया, 72 घंटे का अल्टीमेटम देने के बाद भी अपराधी नहीं पकड़े गए तो लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन भी किया। पैदल मार्च की गई। अब पूर्व सीएम मधु कोड़ा ने हत्याकांड का खुलासा के 48 घंटे का अल्टीमेटम आदित्यपुर पुलिस को दिया है। नहीं पकड़े जाने पर पूरे कोल्हान को बंद करने की बात कही है। पुलिस जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कोल्हान डीआईजी ने एसआईटी के साथ कि बैठक
सोमवार को कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा आदित्यपुर थाना पहुंचे। हत्याकांड के खुलासे के लिए बनाई गई एसआईटी टीम के साथ बैठक की। जांच कहां तक पहुंचा इसकी जानकारी ली। 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करने का निर्देश दिया। बैठक में जिले के एसपी आनंद प्रकाश, एसडीपीओ हरविंदर सिंह, आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार, गम्हरिया थाना प्रभारी राजीव सिंह मौजूद रहे। अजय लिंडा ने आम लोगों से भी इस कांड से जुड़े किसी भी तरह की जानकारी देने की अपील की। सूचना देने के लिए 9431706135 जारी किया। 

रात में अपराधियों ने मारी थी गोली
जानकारी को 29 जून की रात तीन अपराधियों ने कन्हैया सिंह की हत्या की थी। उन्हें गोली मारने के अलावा उनपर चापड़ से भी बदमाशों ने हमला किया था। गोली लगने के कारण कन्हैया सिंह की एक आंख बाहर निकल आई थी। इधर, पुलिस की कार्यशैली से नाराज पूर्व विधायक अरविंद सिंह हत्यारो की सूचना देने वालों को अपनी ओर से एक लाख रुपए की इनाम देने की घोषणा की है।


यह भी पढ़े- झारखंड में पूर्व विधायक के साले की हत्या, इतनी भयानक मौत कि आंख निकलकर आ गई बाहर...तड़ातड़ बरसाईं गोलियां