झारखंड कैडर के 1988 बैच के आईपीएस व एनडीआरएफ के डीजी सत्‍य नारायण प्रधान ने कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में 25 लाख रुपए जीते। उन्होंने जीती हुई यह राशि शहीदों के आश्रितों के लिए बने खाता ‘भारत के वीर’ में जमा कर दी। 

रांची. झारखंड कैडर के 1988 बैच के आईपीएस व एनडीआरएफ के डीजी सत्‍य नारायण प्रधान ने कौन बनेगा करोड़पति (KBC)में 25 लाख रुपए जीते। उन्होंने जीती हुई यह राशि शहीदों के आश्रितों के लिए बने खाता ‘भारत के वीर’ में जमा कर दी। बताया जाता है इस शो का प्रसारण 6 सितंबर को होगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी सत्य नारायण ओडिशा के रहने वाले हैं। वह एनडीआरएफ में महानिदेशक के पद पर हैं। फिलहाल वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। वे 22 जनवरी 2019 को एनडीआरएफ के महानिदेशक बने थे। उन्हें 2006 में राष्ट्रपति सराहनीय सेवा पदक व 2012 में राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक मिला है। साथ ही 2008 में उन्हें यूके सरकार ने पुलिसिंग पर इनोवेशन के लिए 'क्विंस अवार्ड' से सम्मानित भी किया था।

इस वजह से प्रधान को KBC ने किया था आमंत्रित
एनडीआरएफ के डीजी के पद पर रहते हुए एसएन प्रधान की टीम ने महाराष्ट्र में आयी बाढ़ में सैकड़ों लोगों की जान बचाई थी। इसी बेहतरीन काम की बदौलत उनको और उनकी टीम को KBC में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया था ।