बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है। इससे उनकी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पुलिस उनको कभी भी गिरफ्तार कर सकती है। अमीषा पर प्रोड्यूसर अजय कुमार ने ढाई करोड़ रुपये का चेक बाउंस का आरोप लगाया था। 

रांची. साल 2000 में फिल्म 'कहो ना प्यार है' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस अमीषा पटेल के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट से गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है। इससे उनकी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पुलिस उनको कभी भी गिरफ्तार कर सकती है। अमीषा पर प्रोड्यूसर अजय कुमार ने ढाई करोड़ रुपये का चेक बाउंस का आरोप लगाया था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अमीषा ने इसलिए लिया था प्रोड्यूसर से ढाई करोड़
बता दें कि रांची के फिल्म प्रोड्यूसर अजय कुमार ने 29 मार्च 2019 को अमीषा पर धोखाधड़ी और धमकी का मामला दर्ज कराया गया था। एक्ट्रेस पर आरोप है कि उन्होंने प्रोड्यूसर से साल 2018 में फिल्म 'देसी मैजिक' बनाने के लिए ढाई करोड़ रुपए उधार लिए थे। जिसको उन्होंने ना तो वापस किए और न ही यह पैसा फिल्म में लगा। जब प्रोड्यूसर ने उनसे रुपया लौटाने को कहा तो वह हर समय बहाना बना देती थी या कई बार वह इस मामले पर कोई जबाव नहीं देती थी।

अमीषा चेक भी हुआ बाउंस
जानाकारी के मुताबिक, अमीषा ने प्रोड्यूसर ढाई करोड़ का चेक भी दिया। लेकिन वह बैंक में बाउंस हो गया। इसी मामले में अमीषा के खिलाफ रांची कोर्ट में धोखाधड़ी का केस चल रहा है। अजय ने बताया कि मैने केस को दर्ज कराने से पहले उनसे कई बार मिलने और बात करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने कोई रिस्पॉन्ड नहीं दिया। 

इसलिए जज को उठाना पड़ा यह कदम
बुधवार को अजय की शिकायत पर सुनवाई करते हुए न्यायिक दन्डाधिकारी कुमार विपुल की अदालत गिरफतारी वारंट जारी किया है। जानकारी के मुताबिक इस मामले पर कोर्ट ने उनको कई बार समन भी भेजा लेकिन अमीषा ने इसका कोई जवाब नहीं दिया। आखिर में रांची की अदालत को यह कदम उठाना पड़ा। बता दें कि इन दिनों अमीषा एक बार फिर बिग बॉस की वजह से सुर्खियों में हैं। वह इस रियलिटी शो में होम ओनर की जिम्मेदारी सभांल रही हैं।