झारखंड के जमशेदपुर में नशा करने के समय हुए विवाद में दो नाबालिगों के साथ मिलकर एक व्यक्ति ने ली थी युवक की जान। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। प्रदेश में नशें में वारदात के मामले बढ़ते जा रहे हैं।

जमशेदपुर. झारखंड के जमशेदपुर जिलें की पुलिस ने परसुडीह के करनडीह लाइन टोला निवासी राजेश सोरेन की हत्या मामले का खुलासा कर लिया है। उसकी हत्या करने के आरोप में बीजू सरदार समेत दो नाबालिग को गिरफ्तार किया है। तीनों ने पुलिस के समक्ष हत्या की बात कबूल ली है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। मृतक का शव 8 जुलाई को परसुडीह के करनडीह तहसील कार्यालय के पास सेफ्टिक टैंक में सड़ी-गली हालत में मिली थी। राजेश सोरेन 28 जून से अपने घर से लापता था। उसी रात तीन ने मिलकर उसकी हत्या कर दी थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भागते फिर रहे थे तीनो हत्यारे
पुलिस के अनुसार 28 जून की रात मृतक समेत तीनों आरोपी करनडीह तहसील कार्यालय के पास नाश कर रहे थे। इसी दौरान राजेश का तीनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद तीनों ने राजेश के साथ मारपीट की। जिसके बाद पास में रखे ट्यूब से तीनों ने उसका गला दबा दिया। मरने के बाद राजेश के शव को सेफ्टिक टैंक में फेंक तीनों भाग निकले। इसके बाद तीनों भागते फिर रहे थे। पुलिस ने पहले एक नाबालिग को पकड़ा। उसने घटना में शामिल दो और लोगों का नाम पुलिस को बताया। तीनों हीआरोपी करनडीह टोला के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने सभी को अरेस्ट कर लिया है।

जमशेदपुर में नशे को लेकर लगातार हो रहे है मर्डर
जमशेदपुर में इन दिनों लगातार नशे को लेकर फायरिंग और हत्या हो रही है। पिछले दिनों ही बर्मामाइंस के सिदो-कान्हू बस्ती में अमित सिंह नामक युवक की गोली मारकर हत्या की गई थी। जबकि दो दिन पूर्व ही बर्मामाइंस के डनलप मैदान के पास नशे को लेकर गोली चली थी। मानगो में भी ब्राउन शुगर को लेकर करीब 3 माह पूर्व एक युवक की चाकू गोद कर हत्या की गई थी। पुलिस ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने में नाकाम साबित हो रही है। शहर में नशा का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है।


यह भी पढ़े- जमशेदपुर में जरा सी बात साथी को दी दर्दनाक मौत, गर्दन में मारी गोली...खून से सन गई पूरी बॉडी