पराधियों ने उसे करीब पांच गोली मारी। उसके सिर, कमर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गोली लगी है। परिजनों के अनुसार अजय और रंजीत झा के बीच पैसे को लेकर विवाद था। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

जमशेदपुर. जमशेदपुर में अपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। यहां अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। शुक्रवार सुबह-सुबह यहां अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोलीमार कर हत्या कर दी। घटना सोनारी थाना क्षेत्र के कागलनगर स्थित सी रोड की है। यहां बाइक सवार अपराधियों ने सुबह 7.30 बजे खूटाडीह में रहने वाले अजय साह उर्फ टिंकू की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने उसे करीब पांच गोली मारी। उसके सिर, कमर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गोली लगी है। घटना स्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर सिटी एसपी के विजय शंकर, डीएसपी कमल किशोर, थाना प्रभारी अंजनी कुमार समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल से पांच खोका बरामद किया है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों से अपराधियों की पहचान कर रही है। सिटी एसपी के विजय शंकर ने बताया कि बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार अजय साह की हत्या की। मौके से पांच खोका बरामद किया गया है। अपराधियों की पहचान अभी नहीं हुई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चाय पीने के लिए रुका तभी अपराधियों ने मारी गोली
अजय साह उर्फ टिंकु सुबह अपने बच्चे को जुस्को स्कूल कदमा छोड़ने गया था। वापस आने के दौरान वह सी रोड में चाय पीने के लिए रुका था। इसी दौरान पूर्व से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उसपर तबातोड़ फायरिंग की। अजय साह को भागने का मौके भी नहीं मिला। उसपर करीब 6 राउंड फायरिंग कर अपराधी भाग निकले। अपराधियों की संख्या 2 थी। इधर, घटना की सूचना पर मृतक के परिजन एमजीएम अस्पताल पहुंचे। परिजनों रो-रो कर बेहाल था। परिजनों ने रंजीत झा नामक व्यक्ति पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार अजय साह सूद ब्याज का कारोबार करता था। पूर्व में वह परसुडीह में रहता था। लव मैरेज करने के बाद वह अपने परिवार से अलग हुआ और सोनारी शिफ्ट हो गया। परिजनों के अनुसार अजय और रंजीत झा के बीच पैसे को लेकर विवाद था।

शहर में लगातार घट रही घटनाएं
जमशेदपुर में लगातार अपराधिक घटनाएं हो रही है। कहीं गोली मार किसी की हत्या तो कहीं दिन दहाड़े अपराधी लूट और चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने में विफल साबित हो रही है। शहर में लूट और चोरी के कई ऐसे मामले मेंं जिसका खुलासा पुलिस आज तक नहीं कर पाई है। जबकि फायरिंग के कुछ मामलों में भी पुलिस के हाथ खाली है। जबकि गोली चलाने वाले कई अपराधियों को पुलिस जेल भी भेज चुकी है। शहर में हो रही अपराधिक घटनाओं से शहर के लोग भी सहमें हुए हैं।

इसे भी पढ़ें- झारखंड के खूंटी जिले में नक्सलियों ने की पोस्टरबाजी, इलाके में फैला दहशत का माहौल