नई सरकार में कांग्रेस की भूमिका को लेकर पार्टी के सीनियर नेता सुबोधकांत सहाय ने कहा, "पार्टी को डिप्टी सीएम का पद मिलना चाहिए। मैं अभी ज्यादा नहीं बोल सकता। गठबंधन पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। जनता ने बड़ी आशाओं से हमें बहुमत दिया है।"

रांची. झारखंड में रघुवर दास के नेतृत्व में राज्य की सत्ता में काबिज बीजेपी को करारी हार मिली है। सत्ता में एक बार फिर झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की वापसी का रास्ता साफ हो गया है। जेएमएम के साथ कांग्रेस और आरजेडी ने मिलकर चुनाव लड़ा था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2014 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 6 सीटें जीती थीं। इस बार पार्टी ने चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया। महागठबंधन को बहुमत मिलते ही कांग्रेस ने नई सरकार में डिप्टी सीएम के पद की मांग कर डी है। नई सरकार में कांग्रेस की भूमिका को लेकर पार्टी के सीनियर नेता सुबोधकांत सहाय ने कहा, "पार्टी को डिप्टी सीएम का पद मिलना चाहिए। मैं अभी ज्यादा नहीं बोल सकता। गठबंधन पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। जनता ने बड़ी आशाओं से हमें बहुमत दिया है।"

Scroll to load tweet…

कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर भी बयान जारी कर झारखंड की जनता को धन्यवाद दिया गया। पार्टी के ट्विटर हैंडल से किए गए एक ट्वीट में लिखा है, "झारखंड की जनता का फैसला विभाजनकारी राजनीति को करारा जवाब है। लोकतंत्र में जनता ही मालिक होती है और झारखंड की जनता ने बता दिया कि अब भ्रम, अहंकार और दुष्प्रचार की राजनीति नहीं चलेगी। गठबंधन के साथियों झामुमो और राजद को इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई।"

झारखंड राज्य के प्रभारी सुबोधकान्त सहाय ने भी पार्टी के प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया।