कांग्रेस विधायक अनूप सिंह  ने एक फोटो शेयर की है। जिसमें कांग्रेस विधायक अनूप सिंह असम के सीएम के साथ केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से मिलने गये। बता दें कि झारखंड के तीन विधायक कैश कांड में पकड़े गए थे। 

रांची. झारखंड की राजनीति में हावड़ा कैश कांड को लेकर बवाल मचा हुआ है। इसी बीच असम के सीएम से मुलाकात करते हुए कांग्रेस विधायक अनूप सिंह की एक तस्वीर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर को ट्विटर पर ट्वीट करते हुए असम के संसदीय कार्य, जल संसाधन और सूचना-जनसंपर्क विभाग के मंत्री पीजूष हजारिका ने कहा है कि झारखंड के तीन विधायकों पर पार्टी के ही विधायक कुमार जयमंगल ऊर्फ अनूप सिंह ने फेक एलीगेशन (बेबुनियाद आरोप) लगा कर विधायकों की गिरफ्तारी करायी है। जबकि विधायकों को फंसाने वाले विधायक खुद ही असम के सीएम हेमंत शर्मा से मिलने असम गये थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बाद में असम के सीएम के साथ केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से मिलने गये। पांच दिनों बाद फैब्रिकेटेड प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। 26 जुलाई को अनूप सिंह प्रह्लाद जोशी से मिले थे। यह बैठक केंद्रीय मंत्री के आवास में सुबह नौ बजे हुई थी। जबकि रविवार 31 जुलाई को रांची के अरगोड़ा थाने में अनूप सिंह ने कैश कांड मामले में जीरो एफआइआर कराया। इसके बाद एक अगस्त को दर्ज कराये गये एफआइआर से मुकर गये। 

असम के सीएम ने कहा- अनूप सिंह ने फेक एफआईआर करवाई
इधर इस कैश कांड मामले में असम के मुख्यमंत्री हेमंत शर्मा का भी बयान आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि झारखंड कांग्रेस के विधायक अनूप सिंह उर्फ जयमंगल सिंह ने फेक एफआइआर दर्ज करायी है। इस एफआइआर को देखने से लगता है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस यह कहना चाह रही है कि बोफोर्स घोटाले में ओटावियो क्वात्रोची पर मामला दर्ज होना चाहिए। अपने ट्विटर हैंडल पर उन्होंने यह बातें पोस्ट की है। इतना ही नहीं असम सरकार के सूचना और जनसंपर्क विभाग के मंत्री पीजूष हजारिका ने तस्वीरें जारी करते हुए अनूप सिंह की कलई खोल दी है। 

काफी दिनों से है विधायक अनूप और असम के सीएम की जान पहचान
असम के सीएम ने कहा है कि झारखंड कांग्रेस के विधायक जयमंगल सिंह ने जानबूझ कर उनका नाम घसीटा है और एक विवादित एफआइआर दर्ज कर अपनी ही पार्टी के तीन विधायकों के विरुद्ध कार्रवाई की है। असम के मुख्यमंत्री हेमंत शरमा ने कहा है कि जयमंगल सिंह उन्हें काफी दिनों से जानते हैं। अब यह समझ में नहीं आ रहा है कि काफी करीबी होने के बाद उनसे मिलने के लिए जयमंगल सिंह क्यों किसी बिचौलिये के माध्यम से उन तक पहुंचने की कोशिश की।

अनूप सिंह ने दी सफाई, कहा- कोयल यूनियन के मामले पर प्रल्हाद जोशी से मिलने गए थे
विधायक अनूप सिंह ने कहा कि वे कोयला यूनियन के मामलों को लेकर प्रह्लाद जोशी से मिलने गए थे। तीन दिनों मे विधायक अनूप सिंह ने कई बार अपना बयान बदला है। असम के मंत्री पीजूस हजारिका ने झारखंड के मुख्यमंत्री से ऐसे भ्रष्ट कारनामे को लेकर अनूप सिंह पर कार्रवाई करने का आग्रह किया है। अनूप सिंह लगातार कई बार से असम के मुख्यमंत्री के संपर्क में हैं।

इसे भी पढ़ें- एयर एंबुलेंस से चेन्नई शिफ्ट किए गए झारखंड के शिक्षा मंत्री, एक दिन पहले की थी छापेमारी