सोरेन ने हर जिले में जिला प्रशासन को आदेश दिया कि जल्द से जल्द हर जिले में कंबल बांटने का काम पूरा किया जाए। बढ़ती ठंड को देखते हुए फुटपाथ, चौराहे और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था भी कराई जाएगी।

रांची. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ठंड के मौसम में मानवता और जनसेवा की भावना का प्रदर्शन किया। सोरेन शनिवार की रात रांची की सड़कों पर निकल पड़े और कई फुटपाथ घूमते हुए रेन बसेरों में पहुंचे। यहां कड़ाके की ठंड के बीच हेमंत सोरेन ने गरीब और असहाय लोगों को सर्दी से बचाने के लिए कंबल बांटे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गरीब और जरूरतमंदों की मदद करना सरकार का कर्तव्य है। इनकी राहत के लिए राज्य सरकार कंबल वितरित कर रही है, यह हमारी सरकार का एक छोटा सा प्रयास है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुख्यमंत्री सोरेन ने शहीद चौक, काली मंदिर, रांची स्टेशन, खादगढ़ा बस स्टैंड सहित कई अन्य जगहों पर कंबल के साथ-साथ स्वेटर, ऊनी टोपी और जैकेट भी बांटे। मुख्यमंत्री ने खादगढ़ा बस स्टैंड स्थित रैन बसेरा का निरीक्षण किया। सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार हर गरीब और जरूरतमंद का जीवन स्तर बेहतर करने के लिए काम करेगी। यह हमारी सरकार की प्रथामिकता है। 

हर जिले में बांटे जाएंगे कंबल 
सोरेन ने हर जिले में जिला प्रशासन को आदेश दिया कि जल्द से जल्द हर जिले में कंबल बांटने का काम पूरा किया जाए। बढ़ती ठंड को देखते हुए फुटपाथ, चौराहे और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था भी कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बढ़ती ठंड से बचाने के लिए प्रशासन पूरी तत्परता के साथ काम करे।