झारखंड के गुमला जिले में दो दिन पहले हुए दो सगे भाइयों की हत्या के मामले का खुलासा पुलिस ने सोमवार को कर दिया है। आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर कहा-हां मैंने ही उनको मारा है, क्यों नहीं मारता, वह मेरी बहन पर गंदी नजर जो रखते थे। बता दें कि  32 साल पहले दोनों भाइयों के पिता और उसके चाचा की भी इसी तरह हत्या कर दी गई थी।

गुमला, झारखंड के गुमला जिले में दो दिन पहले हुए दो सगे भाइयों की हत्या के मामले का खुलासा पुलिस ने सोमवार को कर दिया है। आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर कहा-हां मैंने ही उनको मारा है, क्यों नहीं मारता, वह मेरी बहन पर गंदी नजर जो रखते थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कुल्हाड़ी से काट दी दोनों भाईयों की गर्दन
दरअसल, 28 अगस्त की रात रायडीह थाना क्षेत्र के खोर गांव में 35 साल के प्रकाश बेक और 32 साल के जोसेफ बेक की कुल्हाड़ी से काट हत्या कर दी थी। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अभय तिर्की मौके से फरार हो गया।

एक बहन पर रखता गंदी नजर, दूसरा देता था धमकी
पुलिस पूछताछ में आरोपी बोला-जोसेफ बेक उसकी बहन पर गंदी नजर रखता था। मैंने उसको कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं माना, जब भी में उसको कुछ बोलूं तो उसका बड़ा भाई प्रकाश बेक मुझे गोली मारने की धमकी देता था। मैं दोनों भाइयों से तंग आ चुका था, इसिलए उनको मार डाला।

नींद में दोनों भाइयों को उतार दिया मौत के घाट 
आरोपी ने बताया कि पहले मैंने दोनों भाइयों को शराब के लिए बुलाया और उनसे दोस्ती कर ली। फिर दोनों भाई काफी नशे में होने पर अपने घर में जाकर सो गए। इसी बीच कुछ देर बाद में कुल्हाडी लेकर उनके घर पहुंचा और 5 मिनट में एक-एक करके दोनों को मौत के घाट उतार दिया।