शादी का सपना हर कोई देखता है, खास कर लड़कियों को दुल्हन बनने का बहुत क्रेज होता है। लेकिन झारखंड में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे देखकर हर कोई शॉक्ड है। जहां नदी किनारे लाल जोड़े में एक निवाहिता युवती की लाश मिली। 


जमशेदपुर (झारखंड). शादी का सपना हर कोई देखता है, खास कर लड़कियों को दुल्हन बनने का बहुत क्रेज होता है। लेकिन झारखंड में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे देखकर हर कोई शॉक्ड है। जहां नदी किनारे लाल जोड़े में एक निवाहिता युवती की लाश मिली। ऐसा लग रहा था जैसे लड़की की कुछ घंटों पहले ही शादी हुई होगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हाथ में मेहंदी से लिखा था ये आखिरी शब्द
दरअसल, यह हैरान कर देने वाली घटना रविवार को जमशेदपुर जिले के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र हुई। जहां मानगो पुल के पास एक 20 साल की युवती की लाश मिली। बता दें कि लड़की के गले में मंगलसूत्र था और हाथों में मेहंदी लगी हुई थी। जहां एक हाथ पर टैटू से राजा-रानी लिखा मिला।

हत्या या आत्महत्या..पुलिस कर रही जांच
घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। फिलगाल पुलिस जांच कर रही है कि यह हत्या है या आत्महत्या।