आरोपी युवक सड़क पर लड़की से मारपीट करता रहा, उस पर चाकुओं से हमला करता रहा लेकिन लोग तमाशबीन बने रहे और लड़की को बचाने कोई भी आगे नहीं आया। हमले के बाद वह वहां से भाग निकला। 

जमशेदपुर : झारखंड (Jharkhand) के जमशेदपुर (Jamshedpur) में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां सोमवार को एक युवक सरेराह एक युवती का गला रेत दिया। ताज्जुब की बात तो यह रही कि वह सड़क पर लड़की से मारपीट करता रहा, उस पर चाकुओं से हमला करता रहा लेकिन लोग तमाशबीन बने रहे और लड़की को बचाने कोई भी आगे नहीं आया। हमले के बाद लड़का वहां से भाग निकला। लड़की को किसी तरह सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना तपाड़िया कॉम्प्लेक्स के पास हुई। जिसका एक CCTV भी सामने आया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लड़की पर हमला क्यों
पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक बिहार (Bihar) के छपरा का रहने वाला है। वह वाहन चलाता है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़की का नाम कंचन है। वह दोपहर में बाजार जा रही थी तभी रास्ते में एक दूसरी लड़की से बात करने लगी। इसी दौरान आरोपी युवक वहां पहुंचा, जब तक लड़की कुछ समझ पाती तब तक उसने चाकूओं से कई दफा वार किए। पुलिस इस मामले को प्रेम प्रसंग बता रही है और इसी के आधार पर जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि युवती गौशाला रोड में किसी युवक के साथ लिव इन रिलेशन में रहती है।

भागने की फिराक में था आरोपी
घटना के बाद युवती सड़क पर गिर गई। स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ने का प्रयास किया। वह अपनी बाइक घटनास्थल पर ही छोड़ कर वहां से भाग निकला। जैसे ही पुलिस को इसकी जानकारी लगी, तेजी से उसकी तलाश की गई और एक घंटे के अंदर ही उसे पकड़ लिया गया। वह बिहार भागने की कोशिश में थे। पुलिस ने उसे बस स्टैंड से पकड़ा है। बस में उसने छपरा के लिए टिकट बुक की थी। पुलिस ने उसके पास से चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि वह जमशेदपुर के पास जुगसलाई में डीबी रोड में किराए के मकान में रहता है। वारदा को अंजाम देने के बाद वह पैदल ही मेन रोड पहुंचा, वहां से ऑटो में सवार होकर बस स्टैंड पहुंच गया। यहां उसने छपरा के लिए टिकट बुक की और बस पर बैठ गया। बस खुलने से पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें-रांची का हाइप्रोफाइल केस: रात में मंगतेर संग बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट की, सुबह कमरे में मिली सगी बहनों की लाश

इसे भी पढ़ें-प्रेमिका से मिलने गए युवक को दी खौफनाक सजा, पेड़ पर रस्सी से बांध उल्टा लटकाया, फिर लाठी-डंडे और बेल्ट से पीटा