सीएम हेमंत सोरेन ने कहा- झारखंड में सबसे पहली निवेश करने वाले निवेशकों को हमेशा स्पेशल पैकेज देंगे। टूरिज्म सेक्टर में निवेश करने वाले सभी निवेशकों से आग्रह है कि आप झारखंड आयें। पर्यटकों की सुरक्षा के लिए टूरिस्ट सिक्योरिटी फोर्स का गठन होगा।

रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नई दिल्ली के मौर्या होटल में झारखंड की नई पर्यटन नीति लांच की। लॉन्चिंग कार्यक्रम में सीएम ने कहा हमारे टूरिज्म पॉलिसी कई प्रकार के फायदे हैं। टूरिज्म सेक्टर में निवेश करने वाले सभी निवेशकों से आग्रह है कि आप झारखंड आयें। साथ ही उन्होंने कहा की झारखंड में सबसे पहली निवेश करने वाले निवेशकों को हमेशा स्पेशल पैकेज देंगे। झारखंड में पर्यटन के विकास में कानून व्यवस्था सबसे बड़ी बाधा रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

झारखंड को अट्रैक्शन की नजर से देखें
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि झारखंड को हमेशा एक्सट्रेक्शन के नजर से देखा गया है। अब झारखंड को अट्रैक्शंस के नजरिए से दुनिया देखे। यही हमारा लक्ष्य है, यहां के जंगल, पहाड़, झरने, नदियों में पर्यटन के दृष्टिकोण से असीम संभावनाएं हैं। साथ ही जिले मैं कोयला और लौह अयस्क कीमत कई खदानें हैं। जिन्हें पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है।

प्राकृतिक सुंदरता से भरा है झारखंड
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड का सिंहभूमि वह जगह है जो समुद्र से पहली बार बाहर निकला था। राज्य के हर कोने में आपको प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलेगी। मारी राज्य में पर्यटक लाखों रुपए खर्च करके पहाड़ों की मनोरम वादियां देखने आते हैं। साथ ही उन्होंने निवेशको से निवेदन की कि आप लोग नेतरहाट आए और वहां के मनोरम वादियां और मनमोहक दृश्यों को देखें।

टूरिस्ट सिक्योरिटी फोर्स का भी किया जाएगा गठन
हेमंत सोरेन ने कहा कि प्रदेश में पर्यटकों की सुरक्षा के लिए हम टूरिस्ट सिक्योरिटी फोर्स का गठन करेंगे। क्योंकि अब वह दिन दूर नहीं जब प्रदेश की मनोरम वादियों में गोलियों की आवाज नहीं सिर्फ पर्यटक के खिलखिलाते ठहाके सुनाई देंगे। हमारा राज्य को आमतौर पर खनिज प्रदेश कहा जाता है। लेकिन नयी टूरिज्म पॉलिसी लागू होने के बाद राज्य को एक नई दृष्टि प्राप्त होगी।

इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर तिहरा हत्याकांड: लव अफेयर के चक्कर में ली जान, बचाने आई बेटी को भी निपटाया, SSP का ड्रायवर ही आरोपी