शनिवार से 'नो कार शनिवार अभियान की शुरुआत हुई। जिसे रांची नगर निगम की तरफ से शुरू किया गया। जिसमें शहर के कई बड़े अधिकारी और मंत्री शामिल हुए। जिसके तहत झारखंड सरकार के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख अपने आवास से 15 किलोमीटर साइकिल चलाकर विधानसभा पहुंचे।

रांची. भारत में वायु प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है, कई शहरों में रहने वाले लोग जहरीले हवा में जी रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पूरी दुनिया में तीन में से एक व्यक्ति घर के भीतर और बाहर असुरक्षित हवा में सांस ले रहा है। इसी बीच झारखंड सरकार ने एक अच्छी पहल की शरूआत की है। जिसके तहत रांची में हर शनिवार मंत्री से लेकर सभी सरकारी कर्मचारी साइकिल चलाकर दफ्तर जाएंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कृषि मंत्री 15 किलोमीटर साइकिल चलाकर पहुंचे विधानसभा
दरअसल, इसी शनिवार से 'नो कार शनिवार अभियान की शुरुआत हुई। जिसे रांची नगर निगम की तरफ से शुरू किया गया। जिसमें शहर के कई बड़े अधिकारी और मंत्री शामिल हुए। जिसके तहत झारखंड सरकार के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख अपने आवास से 15 किलोमीटर साइकिल चलाकर विधानसभा पहुंचे। इस अभियान के तहत सभी विधायकों, सचिवों और अधिकारियों को पत्र भेजकर अभियान चलाने का आग्रह किया गया है।

 मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन भी चलाएंगे साइकिल
रांची नगर आयुक्त मुकेश कुमार भी शहर के मोराबादी मैदान के लिए साइकिल से पहुंचे हुए थे। उन्होंने बताया कि अब हर शनिवार को शहर के लाखों लोग इसमें शामिल होंगे। वहीं कृषि मंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में राज्य के युवा मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन भी इस अभियान से जुड़ेंगे। जिसके तहत जनता को संदेश दिया जाएगा कि सप्ताह में एक दिन साइकिल से चलिए।

रांचीवासियों के लिए है यह गर्व की बात
नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने कहा कि आने वाला दिन साइकिल का है और आज या 5 साल बाद हम सबको साइकिल पर आना है। जिसकी आज शुरुआत रांची से हो रही है, यह गर्व की बात है रांचीवासियों को मिलकर इसे सफल बनाना है।