धोनी ने रांची के तमाड़ में रहने वाले रवींद्र कुमार सैनी को अपने घर नौकरी पर रख लिया है। यह नौकरी धोनी ने अपने इस फैन को सिमालिया स्थित फार्म हाउस में दी है।

रांची. यूं तो धोनी के दुनिया भर में दीवाने नहीं है। लेकिन शख्स ऐसा भी है, जिसने धोनी का बर्थ डे सेलीब्रट करने के चक्कर में अपनी जमीन गिरवी रख दी थी। अब धोनी ने अपने इस फैन को रिटर्न गिफ्ट दिया है। धोनी ने रांची के तमाड़ में रहने वाले रवींद्र कुमार सैनी को अपने घर नौकरी पर रख लिया है। यह नौकरी धोनी ने अपने इस फैन को सिमालिया स्थित फार्म हाउस में दी है। रवींद्र का कहना है कि किसी फैन के लिए इससे बड़ी बात नहीं हो सकती कि वह अपने प्रेरणस्त्रोत के घर केयर टेकर का काम कर रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


रवींद्र कहते हैं वह धोनी को जब से जानते तब से उनका जन्मदिन मनाते आ रहे हैं। साल 2009 में भी धोनी का जन्मदिन मनाने के लिए रवींद्र ने 50 हजार रुपए खर्च कर दिये थे। रुपये जुटाने के लिए उसने जमीन को मात्र 30 हजार रुपए में गिरवी रख दिया था। इस दौरान रवींद्र ने करीबन 250 लोगों को अपनी पार्टी में बुलाया था और जन्मदिन पर केक काटा था। 

उधार नहीं लौटा पाने पर छोड़ दिया घर

जब रवींद्र समय पर रुपए का बंदोबस्त नहीं कर पाए, तो रवींद्र को लोगों से फटकार भी पड़ी। यहां तक कि उसने घर और अपनी गर्लफ्रेंड को भी छोड़ दिया। साल 2010 में रवींद्र तमाड़ आकर एक ढाबे में काम करने लगे। इसके बावजूद वह सात जुलाई को धोनी का जन्मदिन मना रहे हैं। 

एक फोन कॉल और रवीन्द्र की किस्मत बदल गई
जब धोनी को इस दीवाने फैंस के बारे में पता चला तो उन्होंने रवींद्र को फोन कर नौकरी ऑफर कर दी। जिसमें उन्होंने उसे फार्म में बतौर केयर टेकर काम करने को कहा। फोन कॉल से रवींद्र को विश्वास नहीं हुआ। वे भागे उनके फार्म गये, तो बात सही निकली।