झारखंड के लातेहार में एक नाबालिग के साथ रेप की वारदात सामने आई है। जहां आरोपी ने दुष्कर्म करने के बाद उसका वीडियो बनाने के बाद लगातार हवस का शिकार बना रहा था। एक दिन ग्रामीणों ने उसे रंगे हाथ पकड़ सबक सिखाया। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

लातेहार: झारखंड में एक और नाबालिग हवस का शिकार बनी। एक नाबालिग का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे लगातार गलत कर रहे आरोपी को ग्रामीणों ने ऐसा सबक सिखाया की उसके सीधे हॉस्पिटल पहुंचा दिया। मामला लातेहार जिले के बालूमाथ गांव का है। जहां मोहन राम नामक युवक की नाबालिग से गलत लगातार गलत कर रहा था। आरोपी ने पिछले महीने 14 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था। आरोपी ने बच्ची का अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया था। और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसके साथ गलत कर रहा था। रविवार रात भी उसने बच्ची को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने की कोशिश की। लेकिन इस बार वह ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। ग्रामीणों ने आरोपी की जमकर पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले किया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पीड़िता की मां ने दर्ज कराया केस
इस मामले में पीड़िता की मां के बयान पर बालूमाथ थाना में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीड़िता की मां ने बताया है की लगभग एक माह पूर्व वह अपनी नाबालिग बेटी के साथ मकई के खेत में काम कर रही थी। इसी बीच मोहनराम मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा। बच्ची को पिता द्वारा बुलाने की बात बोल अपने साथ से ले गया। बेटी को उसके पिता के पास ना ले जाकर एक सुनसान जगह पर ले गया और गलत किया। अश्लील फोटो और वीडियो भी बना ली। आरोपी ने धमकी दी कि यदि किसी को बताओगी तो यह फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर देंगे। उसके बाद मोहन राम लगातार अश्लील फोटो का भय दिखाकर बेटी के साथ गलत करता रहा। 

आरोपी पहुंचा अस्पताल
ग्रामीणों ने आरोपी की इतनी पिटाई की उसके इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। पुलिस आरोपी को अस्पताल लेकर गई। जबकि पीड़िता का मेडिकल कराया गया। आरोपी को इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है। आरोपी ने भी ग्रामीणों पर पिटाई का आरोप लगाते हुए थाना में लिखित शिकायत की है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े- दर्दनाक हादसाः पातम- डाटम जलप्रपात घूमने आए दो नाबालिगों की डूबने से हुई मौत, अभी तक जारी है रेस्क्यू मिशन