पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक शख्स ने अपने भाई और भारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। आरोपी ने अपने दो भतीजियों और एक भतीजे पर भी हमला किया। आरोपी एक जामुन के पेड़ पर अपनी हिस्सेदारी चाहता था। 

चाईबासा, झारखंड. घर में लगे एक जामुन के पेड़ पर अधिकार जमाने को लेकर एक शख्स ने गुस्से में आकर अपने भैया और भाभी का मर्डर कर दिया। उसने अपनी दो भतीजियों और भतीजे पर भी धारदार हथियार से हमला किया। इस हत्याकांड के 7 घंटे बाद गांववालों ने आरोपी को पकड़कर उसी जामुन के पेड़ से बांधकर खूब पीटा। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


आधी रात पानी पीने के बहाने किया हमला..
मामला पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाने के तहत आने वाले मडकमपी टोला गांव का है। घटना शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे की है। आरोपी मुरली लागुरी बारिश के बीच अपने चचेरे भाई के घर पहुंचा था। वहां उसने दरवाजा खुलवाया और पीने के लिए पानी मांगा। इसके साथ ही उसने धारदार हथियार से हमला कर दिया। मरने वालों में गोनो लागुरी (36) और उसकी पत्नी दोशमा लागुरी (35) शामिल है। आरोपी ने अपनी भतिजियों जोनो लागुरी (14), दमयंती लागुरी (10) और किरण लागुरी(4) के अलावा भतीजे 6 वर्षीय रूप सिंह पर भी हमला किया। घायल बच्चों को सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहां किरण की हालत गंभीर होने पर उसे एमजीएम हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।