आजादी के अमृत महोत्सव में  इस बार 13 से 15 अगस्त तक देश में हर घर तिरंगा कार्यक्रम चलाया जाना है, जिसके लिए झारखंड में सखी मंडल की 10 लाख महिलाए तिरंगा झंडा बनाने में लगी हुई है। बता दे कि इस वर्ष देश को आजाद हुए 75 साल पूरे होने वाले है।

रांची (झारखंड ). आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में केंद्र सरकार द्वारा देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी के तहत केंद्र सरकार ने फैसला लिया है कि पूरे देश के सभी घरों में तिरंगा झंडा फहराया जाए। इसके लिए हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए सभी राज्यों को केंद्र की आरे से दिशा-निर्देश भी दिए गए है। इसी क्रम में झारखंड के 80 लाख घरों में हर घर तिरंगा के तहत राष्ट्रध्वज फहराया जायेगा। इसके लिए झारखंड में 16 गुना 24 इंच का राष्ट्रीय ध्वज बनाया जा रहा है। राज्य सरकार का पर्यटन विभाग इसकी तैयारियां जोर शोर से कर रहा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राज्य की सखी मंडल की महिलाएं बनाएंगी 10 लाख तिरंगा
झारखंड राज्य आजीविका मिशन सोसाइटी की तरफ से सात अगस्त से पहले 10 लाख तिरंगा झंडा बनाया जायेगा। जेएसएलपीएस की इकाईयों की तरफ से विभिन्न सखी मंडलों की तरफ से यह तिरंगा बनवाया जा रहा है। रांची ट्रेनिंग सह प्रोडक्शन सेंटर समूह की तरफ से तिरंगा निर्माण का कार्यादेश मिला है। राज्य भर में 16 टीपीसी कार्यरत हैं। जिन्हें दो तरह के राष्ट्रीय झंडे के निर्माण का कार्यादेश दिया गया है। जेएसएलपीएस के सखी मंडलों को राष्ट्रीय झंडा बनाने के लिए 1.35 करोड़ रुपये का कर्ज उपलब्ध कराया गया है। एक झंडा 20 रुपये की दर से बेचा जायेगा। 

 केंद्र सरकार झारखंड को देगी 20 लाख झंडे
खेलकूद कला संस्कृति और पर्यटन सचिव अमिताभ कौशल के अनुसार केंद्र सरकार की तरफ से 80 लाख घरों में हर घर तिरंगा के तहत राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा। जेएसएलपीएस और उद्योग विभाग की तरफ से 20 लाख राष्ट्रीय ध्वज राज्य सरकार को उपलब्ध कराया जायेगा। झारखंड को केंद्र सरकार भी 20 लाख झंडा उपलब्ध करायेगा। शेष 40 लाख झंडे लोगों को खुद खरीदने होंगे। आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान तिरंगा फरहाने का कैंपेन राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। इससे राष्ट्र की आजादी का 75वां वर्षगांठ भी जोड़ा गया है।

यह भी पढ़े- दौसा में अजीब मामला: चोरों ने जेवर और कैश चुराया, जाते समय जो किया उसके पुलिस और परिवार परेशान