देश में इन दिनों आमिर खान की मूवी लाल सिंह चड्ढा का विरोध किया जा रहा है। अब इस मामलें में झारखंड के सांसद निशिकांत दुबे ने भी बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों को उनके ऊपर मनी लॉन्ड्रिंग की जांच की जाना चाहिए।

रांची (झारखंड). झारखंड में भारतीय जनता पार्टी के देवघर के सांसद निशिकांत दूबे इन दिनों अपने बयानों को लेकर खूब चर्चा बटोर रहे हैं। इस बार उन्होंने बॉलीवुड के स्टार एक्टर आमीर खान को लेकर अपना बयान दिया है, जिसके बाद से उनके बयान की चर्चा राजनीति से लेकर फिल्मी जगत दोनों ओर हो रही है। निशिकांत दूबे ने सोशल मीडिया के माध्यम से बॉलीवुड स्टार आमिर खान पर मनी लांड्रिंग के खेल में शामिल होने का आरोप लगाया। सांसद ने इस संबंध में ट्वीट किया है कि आमिर खान की फिल्म सीक्रेट सुपर स्टार भारत में 60 करोड़ कमाती है। लेकिन चीन में 900 करोड़ कमाती है। जबकि, उसी समय बाहुबली फिल्म भारत में 1600 करोड़ कमाती है। मगर चीन में मात्र 80 करोड़ रुपए की कमाई करती है। एनआइए, ईडी और इनकम टैक्स विभाग को आमिर खान के मनी लांड्रिंग की जांच करनी चाहिए। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लाल सिंह चड्‌डा के बॉयकाट पर कही ये बात
आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्‌डा के बॉयकॉट किए जाने को लेकर एक अन्य ट्वीट में सांसद ने कहा कि भारत के नागरिक होकर भी डरने की बात पर दुनिया को गुमराह करने वाले आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को बॉयकॉट कर राष्ट्र भक्तों ने यह दिखाया कि झूठ व फरेब अब नहीं चलेगा। देश मजबूती से मजबूत नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ विश्व को रास्ता दिखा रहा है। 

ट्वीट पर 13 हजार से जयादा लाइक और हजारों कमेंट
निशिकांत दूबे के इस ट्वीट को 13 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है, वहीं इस पर हजारों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। सांसद का कहना है कि भारत जैसे देश में अपने आप को असहज महसूस करने की बात कर के आमीर खान ने विश्वभर के लोगों को गुमराह करने का काम किया था। उन्होंने ईडी से इस मामले में जल्द से जल्द जांच करने की भी मांग की है। 

Scroll to load tweet…

लोकसभा में उठाया था झारखंड में स्कूलों के इस्लामीकरण का मुद्दा
सांसद डॉ. निशिकांत दुबे सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव है। ट्वीट कर हमेशा राज्य सरकार को घेरने का काम करते हैं। बीते दिनों लोकसभा में झारखंड में स्कूलों के इस्लामीकरण का आरोप लगाया था। उन्होंने लोकसभा में आदिवासी लड़कियों के साथ मुस्लिम समुदाए की शादी, साइबर, घुसपैठ, गायों की तस्करी जैसे गंभीर मुद्दों को भी लोकसभा में उठाने का काम किया था।

यह भी पढ़े- शहीद की बेटी बोली-पापा मेरी शादी में आने का वादा कर गए थे...अब तिरंगे में लिपट आ गए, उनकी शहादत पर गर्व है