जिन तीन विधायकों की गाड़ी से कैश मिला है बताया जा रहा है कि वो कांग्रेस नेतृत्व से नाराज चल रहे थे। जामताड़ा से विधायक इरफान अंसारी, खिजरी से राजेश कच्छप और कोलेबिरा से नमन विक्सेल कोंगाड़ी के नाम शामिल हैं।

रांची. पश्चिम बंगाल में एक और कैशकांड सामने आया है। झारखंड के तीन कांग्रेस विधायकों की गाड़ी से बड़ी मात्रा में कैश बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि कैश इतना ज्यादा था कि गिनने के लिए पुलिस को कैश मशीन मांगने की जरूरत पड़ी है। जिन तीन विधायकों की गाड़ी से कैश मिला है बताया जा रहा है कि वो कांग्रेस नेतृत्व से नाराज चल रहे थे। जामताड़ा से विधायक इरफान अंसारी, खिजरी से राजेश कच्छप और कोलेबिरा से नमन विक्सेल कोंगाड़ी के नाम शामिल हैं। इरफान अंसारी अक्सर अपने बयानों के कारण चर्चा में रहते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कौन हैं इरफान अंसारी
इरफान अंसारी, फुरकान अंसारी के बेटे हैं। उनके पिता कांग्रेस के कद्दावर नेता माने जाते हैं। जामताड़ा से दूसरी बार विधायक बने हैं। पहली बार वो 2014 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े और जीत दर्ज की। इसके बाद वो 2019 में भी जामताड़ा से दोबारा विधायक बने। इरफान अंसारी एमबीबीएस डॉक्टर हैं। हालांकि राजनीत में होने के कारण वो डॉक्टरी नहीं करते हैं। 

अक्सर विवादों में रहते हैं इरफान
इरफान अंसारी अपने बयान के कारण अक्सर विवादों में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने सरकारी स्कूल को शुक्रवार को बंद रखने और रविवार को खुलने को लेकर बयान दिया था। इसके साथ ही एक्ट्रेस कंगना को लेकर उन्होंने कहा था कि जामताड़ा की सड़के उनके गालों की तरह बना देंगे।

कौन हैं नमन विक्सेल कोंगाड़ी
नमन विक्सेल कोंगाड़ी भी दूसरी बार विधायक बने हैं। पहली बार वह 2018 में हुए उपचुनाव में जीत दर्ज की थी। इसके बाद वो 2019 में दोबारा विधायक चुने गए थे। नमन विक्सेल कोंगाड़ी साधारण परिवार से आते हैं। 

कौन हैं राजेश कच्छप 
रांची जिले की खिजरी विधानसभा सीट से विधायक राजेश कच्छप ने 2019 में पहली बार जीत दर्ज की थी। उनके पिता CISF में थे। वो साधारण परिवार से आते हैं। उन्होंने अपना पहला चुनाव करीब 5 हजार वोटों से जीता था।

इसे भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में झारखंड के तीन विधायक भारी कैश के साथ पकड़ाए, कांग्रेस बोली-ऑपरेशन लोटस हावड़ा में बेनकाब