झारखंड के रांची में जनजातीय महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण पर है। इसमें नार्थ ईस्ट के कलाकार कार्यक्रम को बनाएंगे ऐतिहासिक, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल होंगे शामिल, झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन करेंगे उद्घघाटन। 9-10 अगस्त को होगा कार्यक्रम...

रांची (झारखंड). विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर झारखंड में जनजातीय महोत्सव का आयोजन 9 और 10 अगस्त को रांची के मोरहाबादी मैदान में किया जाएगा। कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारी जोरों पर हैं। इसको लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा सभागार में झारखंड जनजातीय महोत्सव का लोगो जारी किया है। जनजातीय महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन करेंगे। बता दें, इस ऐतिहासिक समारोह में नार्थ ईस्ट के कलाकार भाग लेंगे। वहीं जनजातीय कलाकारों की अद्भुत और अविस्मरणीय कला के प्रदर्शन को लेकर राज्य सरकार की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

समापन समारोह में शामिल होने आएंगे छत्तीसगढ़ के सीएम
10 अगस्त को झारखंड जनजातिय महोत्ससव का समापन समारोह होगा। इसमेुं मुख्य अतिथि के रूप में छत्तिसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल शामिल होंगे। कार्यक्रम में झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मिजोरम समेत अन्य जनजातीय बहुल राज्यों के कलाकारों के भाग लेने के लिए अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह 9 अगस्त 2022 को अपराह्न एक बजे मोरहाबादी मैदान में होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन होंगे। 

महोत्सव कार्यक्रम में कब क्या होगा
कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह 9 अगस्त 2022 को एक बजे मोरहाबादी मैदान में होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन होंगे। जबकि, 10 अगस्त को आयोजित समापन समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे। महोत्सव की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन करेंगे। इस दौरान मंत्रिमंडल के समस्त मंत्री, सांसद, विधायक, जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं महापौर उपस्थित रहेंगे। मोरहाबादी मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम, खाद्य-व्यंजन, कला एवं शिल्प की प्रदर्शनी, मोरहाबादी फुटबॉल मैदान में आयोजित होंगे। वहीं ट्राइबल रिसर्च इंस्टीट्यूट में सेमिनार और पैनल चर्चा मोरहाबादी हॉकी मैदान में होगा।

यह भी पढ़े- सीकर का श्री कल्याण जी मंदिर, जहां मां लक्ष्मी व भगवान विष्णु अलग-अलग देते है दर्शन, संध्या आरती होती है साथ