इस बीच तेजस्वी को मनाने की कोशिश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक 43 सीटें जेएमएम, 31 कांग्रेस और 7 सीटें आरजेडी के खाते में गई हैं। इन सीटों का पूरा ब्यौरा हम आपको बता रहे हैं।

रांची. महागठबंधन के संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव नदारद रहे। सूत्रों के मुताबिक गढ़वा, चतरा और विश्रामपुर सीट को लेकर महागठबंधन में पेंच फंस गया। जिससे नाराज तेजस्वी यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं पहुंचे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अब तेजस्वी की गैरमौजूदगी में हेमंत सोरेन और आरपीएन सिंह पीसी कर गठबंधन और सीट शेयरिंग का ऐलान करेंगे। इस बीच तेजस्वी को मनाने की कोशिश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक 43 सीटें जेएमएम, 31 कांग्रेस और 7 सीटें आरजेडी के खाते में गई हैं। इन सीटों का पूरा ब्यौरा हम आपको बता रहे हैं।

कांग्रेस के खाते की सीटें-

लोहरदगा, जरमुंडी, जामताड़ा, पांकी, जगन्नाथपुर, कोलेबिरा, बरही, बड़कागांव, पाकुड़, रामगढ़, बेरमो खिजरी, कांके, धनबाद, बोकारो, डालटनगंज, जमशेदपुर पश्चिम और जमशेदपुर पूर्व।

जेएमएम के खाते की सीटें- 

बरहेट, दुमका, चाईबासा, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, डुमरी, टुंडी, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, सरायकेला, सिल्ली, जामा, खरसावां, मधुपुर, गिरिडीह, बोरियो, बहरागोड़ा, तोरपा, लिट्टीपाड़ा, सारठ, ईचागढ़, गांडेय।

राजद के हिस्से में गई सीटें- 

हुसैनाबाद, कोडरमा, छत्तरपुर, गोड्डा. सूत्रों के मुताबिक विश्रामपुर सीट हर हाल में आरजेडी चाहता है।