झारखंड के गढ़वा जिले में एक 20 वर्षीय महिला की मौत का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महिला का पति गुजरात के सूरत में काम करता है। मृतका के चाचा का आरोप है कि भतीजी को उसकी सास और ससुर ने परेशान करके रखा हुआ था। उसकी 2 साल पहले ही शादी हुई थी। आरेाप है कि महिला की मौत गला दबाने से हुई।

गढ़वा, झारखंड. यहां एक 20 वर्षीय महिला की मौत का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महिला का पति गुजरात के सूरत में काम करता है। मृतका के चाचा का आरोप है कि भतीजी को उसकी सास और ससुर ने परेशान करके रखा हुआ था। उसकी 2 साल पहले ही शादी हुई थी। मामला धुरकी थानांतर्गत रक्सी पंचायत के सुअर कोड़वा टोला गांव का है। नजरून खातून की मौत पर उसके चाचा इस्लामुद्दीन ने सवाल उठाते हुए इसे हत्या (MURDER) बताया है। उन्होंने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उनकी भतीजी की हत्या ससुर मुश्ताक अंसारी और सास ने मिलकर की है। वे शादी के बाद से ही उसे परेशान कर रहे थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला...
इस्लामुद्दीन ने बताया कि उनके भाई खाला गांव निवासी आसमोहम्मद अंसारी की बड़ी लड़की नजरून खातुन की शादी सुअर कोड़वा गांव निवासी मुश्ताक अंसारी के पुत्र वाहिद अंसारी से 2 साल पहले हुई थी। वाहिद लंबे समय से सूरत में काम कर रहा है। आरोप है कि शादी के बाद से ही नजरून को उसके सास-ससुर प्रताड़ित करते आ रहे थे। कई बार उसे मारपीट करके घर से भी निकाला। कुछ समय से वो अपने मायके में रह रही थी। हफ्तेभर पहले वाहिद ने फोन करके उसे ससुराल पहुंचने का दवाब बनाया था। वो ससुराल पहुंची। तो सोमवार को खबर मिली कि उसकी मौत हो गई है। आरोप है कि उसका गला दबाकर हत्या की गई है। इस संबंध में थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।