झारखंड के गुमला में दो सगे भाइयों की हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि 32 साल पहले दोनों भाइयों के पिता और उसके चाचा की भी हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पिता के चचेरे भाई को जेल हुई थी। हाल में वो जेल से छूटकर आया है। दोनों भाई अविवाहित थे और कोई काम-धंधा नहीं करते थे। पुलिस इस डबल मर्डर को भी जमीन विवाद से जोड़कर देख रही है।

गुमला, झारखंड. रात को सोते समय दो सगे भाइयों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। यह डबल मर्डर रायडीह थाना क्षेत्र के पतराटोली में हुआ। हैरानी की बात यह है कि 32 साल पहले दोनों भाइयों के पिता और उसके चाचा की भी हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पिता के चचेरे भाई को जेल हुई थी। हाल में वो जेल से छूटकर आया है। दोनों भाई अविवाहित थे और कोई काम-धंधा नहीं करते थे। पुलिस इस डबल मर्डर को भी जमीन विवाद से जोड़कर देख रही है। दोनों भाइयों की लाशें घर के अलग-अलग कमरों में मिलीं। हत्या में इस्तेमाल हुई कुल्हाड़ी घटनास्थल पर ही पड़ी मिली।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred



खाना लेकर पहुंची मां, तब हुआ खुलासा
पुलिस के अनुसार 35 साल का प्रकाश बेक और 32 साल का जोसेफ बेरोजगार थे। वे गांव में ही आवारागर्दी करते घूमते थे। उनका एक छोटा भाई और है। मां और छोटा भाई दूसरे घर में रहते हैं। जबकि ये दोनों भाई अपने पुश्तैनी घर में रहते थे। माना जा रहा है कि गुरुवार रात को इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। मां समझती रही कि दोनों भाई गांव के लड़कों के साथ घूम रहे होंगे। लेकिन जब शुक्रवार रात 8 बजे वो खाना लेकर पहुंची, तो देखा कि दोनों की लाशें पड़ी हुई थीं। शनिवार को एसडीपीओ कुलदीप कुमार, रायडीह थाना प्रभारी संजय कुमार मौके दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस को घटनास्थल से कुछ डिस्पोजल गिलास मिले हैं। माना जा रहा है कि रात को इन लोगों दोस्तों के साथ पार्टी की होगी।


32 साल पहले पिता और चाचा की हुई थी हत्या
दोनों भाइयों के पिता बरथालोनी बेक आर्मी से रिटायर्ड थे। 1988 में बरथालोनी और उनके छोटे भाई फ्रांसिस बेक की चचेरे भाई फगियानुस ने हत्या की दी थी। यह मामला जमीन से जुड़ा था। इसमें फगियानुस को जेल हुई थी। कुछ दिन पहले ही वो जेल से छूटा है।