MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • IMD Heatwave Forecast:आगरा 46°, प्रयागराज 47°... उत्तर भारत में मई का सबसे गर्म दिन? जानिए अपने शहर का हाल

IMD Heatwave Forecast:आगरा 46°, प्रयागराज 47°... उत्तर भारत में मई का सबसे गर्म दिन? जानिए अपने शहर का हाल

IMD Weather Forecast: 18 मई को दिल्ली, यूपी, बिहार, एमपी और छत्तीसगढ़ में मौसम कैसा रहेगा? कहां 47°C तक पहुंचेगा तापमान, कहां थंडरस्ट्रॉम और कहां मिलेगी राहत? पढ़ें IMD वेदर फोरकास्ट की लेटेस्ट रिपोर्ट।

3 Min read
Author : Anita Tanvi
Published : May 18 2026, 06:00 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
18 मई का सबसे गर्म शहर कौन? उत्तर भारत में हीटवेव का प्रकोप
Image Credit : Getty

18 मई का सबसे गर्म शहर कौन? उत्तर भारत में हीटवेव का प्रकोप

18 मई 2026 को उत्तर भारत के कई शहरों में भीषण गर्मी लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाली है। IMD के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार यूपी के आगरा, प्रयागराज, बनारस, कानपुर और बांदा सबसे ज्यादा तपने वाले शहर रहेंगे, जहां अधिकतम तापमान 46 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आगरा, बांदा और प्रयागराज में हीटवेव की स्थिति लगातार बनी रहेगी और मौसम विभाग ने गर्म हवाओं को लेकर चेतावनी दी है। दिल्ली में भी पारा 43 डिग्री तक जा सकता है और दिनभर तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है। बिहार के आरा और बक्सर में तापमान 44-45 डिग्री तक पहुंचने वाला है, जिससे दोपहर का समय बेहद खतरनाक रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3-4 दिनों तक गर्मी और बढ़ने के संकेत हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
दिल्ली-NCR में तेज गर्मी और धूलभरी हवाएं, राहत के आसार नहीं
Image Credit : Getty

दिल्ली-NCR में तेज गर्मी और धूलभरी हवाएं, राहत के आसार नहीं

राष्ट्रीय राजधानी Delhi में 18 मई को अधिकतम तापमान 43°C और न्यूनतम तापमान 26°C रहने का अनुमान है। IMD के अनुसार दिनभर तेज सतही हवाएं चल सकती हैं, जिससे लू जैसे हालात महसूस होंगे। हालांकि आसमान आंशिक रूप से साफ रहेगा, लेकिन उमस और गर्म हवाएं लोगों को परेशान करेंगी। मौसम विभाग ने कोई औपचारिक अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है। दिल्ली-NCR में अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना बेहद कम है और तापमान 42-43°C के आसपास बना रह सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक हीट इंडेक्स वास्तविक तापमान से ज्यादा महसूस होगा, इसलिए बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

Related Articles

Related image1
IMD Heatwave Forecast: 45 डिग्री के साथ बांदा-आगरा आज सबसे गर्म, यूपी से एमपी तक उबलेंगे ये 15 शहर
Related image2
IMD Delhi Weather Forecast: 41°C तापमान के साथ दिल्ली में आग उगलेगा आसमान, जल्द 43°C पहुंचेगा पारा
35
यूपी के शहरों में हीटवेव का कहर, आगरा-कानपुर-प्रयागराज सबसे ज्यादा प्रभावित
Image Credit : Getty

यूपी के शहरों में हीटवेव का कहर, आगरा-कानपुर-प्रयागराज सबसे ज्यादा प्रभावित

आगरा, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी और बांदा में 18 मई को भीषण हीटवेव का असर देखने को मिलेगा। आगरा में तापमान 46°C, प्रयागराज और बनारस में 47°C तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इन शहरों में हीटवेव वॉर्निंग जारी की है। दोपहर के समय सड़कों पर गर्म हवाओं का असर सबसे ज्यादा रहेगा। वहीं लखनऊ में तापमान 43°C तक जा सकता है, लेकिन वहां औपचारिक हीटवेव चेतावनी नहीं है। यूपी के इन शहरों में रात का तापमान भी 28-31°C के बीच रहेगा, जिससे लोगों को रात में भी राहत नहीं मिलेगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होने के कारण अगले 72 घंटे तक गर्मी और तेज हो सकती है।

45
बिहार-झारखंड में अलग-अलग मौसम, रांची में थंडरस्ट्रॉम अलर्ट
Image Credit : Getty

बिहार-झारखंड में अलग-अलग मौसम, रांची में थंडरस्ट्रॉम अलर्ट

पटना, आरा और बक्सर में 18 मई को तेज गर्मी बनी रहेगी। आरा और बक्सर में अधिकतम तापमान 44-45°C तक पहुंच सकता है, जबकि पटना अपेक्षाकृत कम गर्म रहेगा जहां तापमान 38°C रहने का अनुमान है। दूसरी ओर रांची और पलामू में मौसम बदलता नजर आएगा। रांची में आंशिक बादल, बारिश और थंडरस्ट्रॉम की संभावना है। IMD ने 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। पलामू में भी गरज-चमक और धूलभरी आंधी की आशंका है। ऐसे में झारखंड के लोगों को मौसम के अचानक बदलते मिजाज से सतर्क रहने की जरूरत है। बिहार में हालांकि फिलहाल बारिश की संभावना बेहद कम दिखाई दे रही है।

55
एमपी-छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी, दुर्ग में हीटवेव वॉर्निंग
Image Credit : Getty

एमपी-छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी, दुर्ग में हीटवेव वॉर्निंग

भोपाल, इंदौर और उज्जैन में 18 मई को आसमान साफ रहेगा और तापमान 43°C के आसपास बना रहेगा। वहीं एमपी के बरेली इलाके में तापमान 46°C तक पहुंच सकता है। छत्तीसगढ़ के रायपुर और दुर्ग में भी प्रचंड गर्मी जारी रहेगी। दुर्ग में हीटवेव जैसे हालात बनने की आशंका जताई गई है और अगले 2-3 दिनों तक तापमान 45°C के करीब बना रह सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को पर्याप्त पानी पीने, धूप में ज्यादा देर न रहने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि मई के तीसरे सप्ताह में मध्य भारत में गर्मी अपने चरम पर पहुंच सकती है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AT
Anita Tanvi
अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।
दिल्ली का मौसम
दिल्ली समाचार
मध्य प्रदेश समाचार
यूपी समाचार
छत्तीसगढ़ समाचार
बिहार समाचार
झारखंड समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
स्वीडन ने पीएम मोदी को दिया सर्वोच्च सम्मान, ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार’ से किया सम्मानित
Recommended image2
Congo में 80 लोगों की मौत के बाद दुनिया अलर्ट, आखिर कितना जानलेवा है इबोला वायरस?
Recommended image3
School Timing Change: भीषण गर्मी के चलते बदला स्कूल टाइम, 8वीं तक के बच्चों को राहत
Recommended image4
ईरान युद्ध में घिरे ट्रंप को आई चीन की याद? लेकिन दौरे पर हाथ लगी सिर्फ मायूसी!
Recommended image5
Now Playing
Kolkata में नहीं थम रहा प्रदर्शनकारियों का गुस्सा, पुलिस के साथ जारी है बवाल| CM Suvendu
Related Stories
Recommended image1
IMD Heatwave Forecast: 45 डिग्री के साथ बांदा-आगरा आज सबसे गर्म, यूपी से एमपी तक उबलेंगे ये 15 शहर
Recommended image2
IMD Delhi Weather Forecast: 41°C तापमान के साथ दिल्ली में आग उगलेगा आसमान, जल्द 43°C पहुंचेगा पारा
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved