वैसे यह मजाक का विषय नहीं है। जमशेदपुर का जुबली पार्क और थीम पार्क 'प्यार और जंग' का पर्यायवाची बन गया है। कुछ दिन पहले अपनी प्रेमिका को दूसरे युवक के साथ देखकर प्रेमी ने उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया था। अब पुलिस ने प्रेमिका को अपना डंडा देकर प्रेमी की सुताई करवा दी।

जमशेदपुर. जुबली पार्क और थीम पार्क इन दिनों प्यार-पुलिस और जंग का अखाड़ा बना हुए हैं। पिछले दिनों जुबली पार्क में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। हुआ यूं कि किसी ने प्रेमी से प्रेमिका की मुखबिरी कर दी थी कि वो पार्क में किसी अन्य लड़के के साथ बैठी है। प्रेमी पार्क पहुंचा। खबर पक्की थी। बस फिर क्या था, प्रेमी ने प्रेमिका को वही दनादन पीटना चालू कर दिया। बाद में पुलिस ने पहुंचकर प्रेमिका को बचाया। इस बीच दूसरा प्रेमी मौका पाकर वहां से गायब हो गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


पुलिस ने प्रेमिका से पड़वाए प्रेमी में डंडे..
दूसरा मामला थीम पार्क का है। यहां शुक्रवार को पुलिस ने प्रेमियों की अच्छे से सुताई कर दी। शुक्रवार को मॉर्निंग वॉक करने आए लोगों की शिकायत के बाद पुलिस पार्क पहुंची। वहां दो युवकों को गांजा पीते पकड़ा। अंदर कुछ प्रेमी कपल आपत्तिजनक हालत में थे। पुलिस ने सबकी जमकर क्लास ले डाली। एक प्रेमिका को पुलिस ने अपना डंडा दिया और प्रेमी को 11 डंडे मारने का आदेश सुना दिया। प्रेमिका मरती क्या न करती, उसने भी प्रेमी को सूत डाला। गोविंदपुरा थाना प्रभारी अशोक पासवान ने कहा कि लोगों की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई थी।