कोरोना के कहर के साथ-साथ लोग लगातार दर्दनाक हादसे के चलते अपनी जान गंवा रहे हैं। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला हादसा झारखंड से सामने आया है, जहां ट्रेलर और कार की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। 

सिमडेगा (झारखंड).कोरोना के कहर के साथ-साथ लोग लगातार दर्दनाक हादसे के चलते अपनी जान गंवा रहे हैं। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला हादसा झारखंड से सामने आया है, जहां ट्रेलर और कार की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक साथ मौत के मुंह में समा गए दो दोस्त
दरअसल, यह भीषण हादसा सोमवार के दिन सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र में हुआ। जहां ट्रेलर और कार के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें कार सवार दो दोस्त 35 वर्षीय रंजीत कुमार और 40 वर्षीय मुरारी लाल पुरोहित की मौत हो गई। वहीं टक्टर मारने के बाद ट्रेलर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।

बड़ा भयानक था हादसा...
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक राउरकेला से रांची की ओर लौट रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक्सीडेंट इतना भयानक था कि कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों उसके अंदर बुरी तरह से फंस गए। काफी मशक्कत के बाद कार की खिड़की तोड़कर उनके शव निकाले गए।