एक महिला जब घर में खाना बना रही थी उसी दौरान उसकी आंख में प्रेशर कुकर की सीटी घुस गई। बताया जाता सीटी बाएं आंख और ब्रेन के बीच की हड्डी के बीच फंसी हुई थी। जिसे निकालने के लिए ऑपरेशन करना पड़ा

रांची (झारखंड). खाना बनाते समय अगर हम कुछ सावधानियां रखेगे तो उससे खाना तो अच्छा बनेगा ही, साथ हमारे साथ किसी प्रकार का कोई हादसा नहीं होगा। लेकिन झारखंड में एक महिला के साथ दाल बनाते समय ऐसा दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है जिसकी उसने भी कभी कल्पना नहीं की होगी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरअसल ये मामला है झारखंड के खूंटी जिले में सामने आया है। बताया जाता है कि महिला के साथ दाल बनाने के दौरान यह हादसा हुआ है। जब बहुत देर तक सीटी नहीं आई तो महिला ने पास जाकर उसको हिलाकर देखा तो वह प्रेशर से निकली और उसकी आंख में अंदर घुस गई।

जरा सी देरी होती जा सकती थी जान तक
सीटी इतने बुरे तरीके से जाकर आंख में घुसी थी कि डॉक्टरों को जख्म की सिलाई करनी पड़ी। स्कैन जांच में पता चला कि सीटी महिला के बाएं आंख और ब्रेन के बीच की हड्डी के बीच फंसी हुई थी। शनिवार को डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर आंख में सीटी को निकाल दिया है। लेकिन महिला की आंख आंख पूरी तरह बेकार हो चुकी है। डॉक्टरों ने कहा अगर थोड़ी सी देरी हो जाती तो जान भी जा सकती थी या फिर महिला के ब्रेन में इंफेक्शन हो जाता तो वह पैरालाइज भी हो सकती थी।

ऐसे बरतें सावधान
 कुकर का इस्तेमाल करते वक्त जांच करें, सीटी सही से काम कर रही है या नहीं। क्योंकि कुकर में गैस बनती है, जिसके कारण से वह ऊपर उठ जाती है और गैस बाहर निकल जाती है। अगर गैस निकलने में कोई दिक्तक हो तो कुकर फट भी सकता है। कुकर में लगने वाले रबड़ के गैस किट की भी समय-समय पर जांच करना चाहिए।