प्रियंका गांधी 30 मार्च को त्रिवेंद्रम और कोल्लम और 31 मार्च को त्रिशूर में चुनाव प्रचार करेंगीं। इस दौरान वो रोड शो और पब्लिक मीटिंग करेंगीं। त्रिशूर में प्रियंका गांधी रोड शो करेंगी। 

केरल । अगले महीने 6 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियां तेज कर दिए हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार को दो दिन के दौरे पर केरल आई हैं। वो पहली बार दक्षिण में विधानसभा चुनावों में प्रचार कर रही हैं।
प्रियंका गांधी ने बिना नाम लिए भाजपा पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि झूठे वादे करने वाले भ्रष्ट लोग आपको बेवकूफ नहीं बना पाएंगे। बता दें कि इससे पहले लोकसभा चुनावों में प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी के लिए वायनाड में चुनाव प्रचार किया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

प्रियंका गांधी के ये हैं चुनावी कार्यक्रम