4 Easy Home Facials: सिर्फ 20 मिनट में स्किन को दें इंस्टेंट फ्रेशनेस। जानें घर पर किए जाने वाले 4 आसान होम फेशियल, जिनमें एलोवेरा, खीरा, बेसन, शहद और ओट्स जैसी प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल कर पार्लर जैसा निखार पाया जा सकता है।
शादी होने वाली है या फिर किसी स्पेशल फंक्शन में जाना है, तो आपको पार्लर में महंगे फेशियल कराने के बजाय घर में चेहरे को चमकाना चाहिए। घर में किया क्या होम फेशियल न सिर्फ चेहरे की गंदगी घटाने में मदद करता है बल्कि डेड स्किन हटाकर चेहरे में ताजगी लाता है। आइए जानते हैं घर में कौन से फेशियल किए जा सकते हैं।

बेसन और दही का फेशियल
अगर आपकी त्वचा बेजान और टैन दिख रही है, तो घर के किचन में उपस्थित दही और बेसन के फेशियल ऑप्शन को अपनाया जा सकता है। 2 चम्मच बेसन में एक चम्मच दही मिलाकर चेहरे पर लगाएं। अगर आपको पिंपल्स की प्रॉब्लम है, तो चुटकी भर हल्दी भी लगा सकते हैं। 10 से 15 मिनट तक चेहरे पर इसे लगा कर रखें और हल्के हाथों से मसाज करते हुए पानी से धो लें। इससे टैन कम होगा और त्वचा मुलायम होगी।
एलोवेरा और खीरा फेशियल
गर्मी में स्किन को ठंडक देने के लिए एलोवेरा और खीरे का फेशियल लगाया जा सकता है। ताजा एलोवेरा जेल और खीरे का पेस्ट बनाएं और चेहरे पर करीब 20 मिनट तक लगाएं। इसके बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। आप खीरे को कद्दूकस करके एलोवेरा जेल में मिला सकते हैं। इससे ड्राई स्किन को रिलेक्स मिलेगा और चेहरा फ्रेश और रिलैक्स महसूस करेगा।
और पढ़ें: यंग गर्ल्स ट्राय करें 6 हेयरस्टाइल, सारा तेंदुलकर से लें आइडिया
ओट्स और दही फेशियल
चेहरे की गंदगी को साफ करने के लिए आपको केमिकल स्क्रबर की जरूरत नहीं है बल्कि आप ओट्स में दही को मिलाकर चेहरे की सफाई कर सकते हैं। ओट्स का हल्का स्क्रब त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। दो चम्मच ओट्स पाउडर में एक चम्मच दही मिलाएं और चेहरे पर दो से 3 मिनट के लिए हल्के से मसाज करें। 10 मिनट बाद पानी से धो लें। ऐसे न सिर्फ डेड स्किन हटाने में मदद मिलेगी बल्कि त्वचा साफ और मुलायम महसूस करेगी।
शहद और दूध फेशियल
रूखी और बेजान त्वचा में जान डालने के लिए आप शहद और दूध का इस्तेमाल करें। 1 चम्मच शहद में 2 चम्मच कच्चा दूध मिलाएं और फिर 15 मिनट बाद हल्की मसाज करें। चेहरा सॉफ्ट और स्मूद हो जाएगा।
और पढ़ें: DIY Hair Spa: पार्लर जैसा हेयर स्पा अब घर पर करें,बालों को दें सॉफ्ट और शाइनी लुक
