Old Pots Bottles Wood Garden DIY Creativity Ideas Hindi: पुराने गमले, बोतलें, लकड़ी, टायर और टिन के डिब्बे जैसी बेकार समझी जाने वाली चीजों के साथ शानदार गार्डन डेकोर में बदला जा सकता है। अगर आप अपने गार्डन को नया और प्रीमियम लुक देना चाहते हैं, तो इन आसान DIY क्रिएटिविटी आइडियाज को जरूर आजमाएं।

गार्डन को खूबसूरत बनाने के लिए हमेशा महंगे डेकोरेशन आइटम खरीदने की जरूरत नहीं होती। घर में मौजूद पुराने गमले, प्लास्टिक की बोतलें, लकड़ी के टुकड़े और बेकार पड़ी चीजों को थोड़ी-सी क्रिएटिविटी के साथ नया रूप देकर आप अपने गार्डन अट्रैक्टिव और यूनिक बना सकते हैं। यह न सिर्फ आपके पैसे बचाता है, बल्कि पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद है। अगर आप अपने गार्डन को नया लुक देना चाहते हैं, तो ये 6 आसान DIY आइडियाज आपके बेहद काम आएंगे।

पुराने गमलों को पेंट कर दें नया लुक

अगर आपके घर में पुराने और फीके गमले पड़े हैं, तो उन्हें फेंकने की बजाय ऐक्रेलिक पेंट से नया लुक दें। फ्लोरल पैटर्न, ज्योमेट्रिक डिजाइन, पोल्का डॉट्स या हैंड-पेंटेड आर्ट बनाकर साधारण गमलों को भी डिजाइनर बनाया जा सकता है। रंग-बिरंगे गमले आपके गार्डन को लाइव और सुंदर बनाते हैं।

और पढ़ें - Garden DIY Without Money: बिना पैसे खर्च किए गार्डन बनाएं, 7 DIY Ideas आएंगे खूब काम

प्लास्टिक की बोतलों से बनाएं वर्टिकल गार्डन

खाली प्लास्टिक की बोतलों को बीच से काटकर या साइड में ओपनिंग बनाकर पौधे लगाएं। इन्हें रस्सी या तार की मदद से दीवार पर टांगकर वर्टिकल गार्डन तैयार किया जा सकता है। छोटे फूल, हर्ब्स और मनी प्लांट जैसे पौधे इसमें आसानी से उगाए जा सकते हैं। यह आइडिया कम जगह वाले घरों के लिए भी बेहतरीन है। 

View post on Instagram

लकड़ी के क्रेट से तैयार करें मल्टी-लेवल प्लांट स्टैंड

फल और सब्जियों के पुराने लकड़ी के क्रेट को साफ करके उन्हें एक के ऊपर एक व्यवस्थित रखें। इससे अलग-अलग ऊंचाई वाला प्लांट स्टैंड तैयार हो जाएगा, जहां आप छोटे और बड़े दोनों तरह के गमले सजा सकते हैं। यह डिजाइन गार्डन को बैलेंस्ड और प्रीमियम लुक देता है।

और पढ़ें - Wooden Plant Stand: 7 लाइटवेट वुडन प्लांट स्टैंड डिजाइन, घर को देंगे प्रीमियम फिनिश

पुराने टायर से बनाएं सुंदर प्लांटर

बेकार पड़े कार या बाइक के टायर को चमकीले रंगों से पेंट करें और उसमें फूलों वाले पौधे लगाएं। चाहें तो टायर पर फूल, पत्तियां या ट्रेडिशनल डिजाइन भी बना सकते हैं। यह DIY आइडिया बच्चों के खेलने की जगह, लॉन या टैरेस गार्डन को रंगीन और सुंदर बना देता है।

लकड़ी की टहनियों से बनाएं गार्डन बॉर्डर

पेड़ों की सूखी टहनियों या लकड़ी के छोटे टुकड़ों को एक समान आकार में काटकर फूलों की क्यारी के किनारे लगाएं। इससे नैचुरल और देसी लुक वाला बॉर्डर तैयार हो जाता है। यह तरीका गार्डन को व्यवस्थित दिखाने के साथ-साथ मिट्टी को भी एक जगह बनाए रखने में मदद करता है।

पुराने मग, केतली और टिन के डिब्बों को बनाएं प्लांटर

घर में रखे पुराने चाय के मग, एल्युमिनियम की केतली या टिन के डिब्बों को रंगकर उनमें छोटे पौधे या सक्युलेंट्स लगाएं। इन्हें टेबल, खिड़की, बालकनी या गार्डन के किसी कोने में सजाने से जगह का पूरा लुक बदल जाता है। यह DIY आइडिया कम खर्च में सबसे ज्यादा सुंदर रिजल्ट देता है।