Kitchen Hacks for Rainy Season: बारिश के मौसम में आटा, दाल, चावल, नमक, चीनी और बिस्किट जल्दी खराब हो रहे हैं? जानिए मानसून के लिए 6 आसान किचन हैक्स, जिनकी मदद से नमी, कीड़े, चींटियों और सीलन से राशन को लंबे समय तक फ्रेश और सुरक्षित रखा जा सकता है।
मानसून के मौसम में हवा में नमी बढ़ने के कारण किचन में रखे आटा, दाल, चावल, नमक, चीनी और बिस्किट जैसी खाने-पीने की चीजें जल्दी खराब होने लगती हैं। कई बार इनमें कीड़े लग जाते हैं, फफूंदी आने लगती है या फिर ये सीलन की वजह से अपनी क्वालिटी खो देते हैं। ऐसे में कुछ आसान और घरेलू किचन हैक्स अपनाकर आप अपने राशन को लंबे समय तक फ्रेश और सेव रख सकते हैं। यहां जानिए मानसून के लिए 6 ऐसे आसान किचन हैक्स, जो हर घर में काम आएंगे।
दाल और आटा में तेज पत्ता रखें
मानसून के दौरान दाल और आटा में नमी आने से कीड़े लगने की संभावना बढ़ जाती है। स्टोरेज कंटेनर में 3-4 तेज पत्ते डालकर रखने से इनमें ताजगी बनी रहती है और कीड़ों का खतरा भी कम हो सकता है।
चावल में सूखी लाल मिर्च और माचिस की तिल्ली रखें
चावल में नमी के कारण अक्सर छोटे कीड़े लग जाते हैं। कंटेनर में कुछ सूखी लाल मिर्च और कुछ माचिस की तिल्लियां रखने से कीड़ों की चांस कम हो सकती है। ध्यान रखें कि माचिस की तिल्लियां सीधे चावल में न मिलें और बच्चों की पहुंच से दूर रहें।
इसे भी पढ़ें- Salt Cleaning Hacks: सिर्फ 1 चम्मच नमक से करें घर के 4 जरूरी काम, जानें आसान घरेलू इस्तेमाल
नमक, चीनी और कॉफी के जार में चावल की पोटली रखें
एक साफ मसलीन कपड़े में थोड़े कच्चे चावल बांधकर छोटी पोटली बना लें। इसे नमक, चीनी या कॉफी के डिब्बे में रखने से अतिरिक्त नमी सोखने में मदद मिलती है, जिससे ये चीजें लंबे समय तक सूखी रहती हैं।
बिस्किट और कुकीज में शक्कर के दाने डालें
बारिश के मौसम में बिस्किट और कुकीज जल्दी नरम हो जाते हैं। एयरटाइट डिब्बे में कुछ दाने शक्कर के रखने से एक्स्ट्रा नमी कम हो सकती है और बिस्किट लंबे समय तक क्रिस्पी बने रहते हैं।
शक्कर में लौंग डालें
अगर शक्कर के डिब्बे में अक्सर चींटियां लग जाती हैं, तो उसमें 4-5 साबुत लौंग डाल दें। लौंग की तेज खुशबू चींटियों को दूर रखने में मदद कर सकती है और शक्कर सुरक्षित रहती है।
प्याज को खुली टोकरी में स्टोर करें
प्याज को कभी भी प्लास्टिक बैग या बंद डिब्बे में न रखें। इन्हें हमेशा हवादार और खुली टोकरी में रखने से नमी जमा नहीं होती और प्याज जल्दी सड़ने से बच सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Kitchen Tips: बारिश की सीलन में जम गई है कॉफी तो कैसे करें दोबारा इस्तेमाल?
