MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Saree Jewellery Ideas: साड़ी के साथ कौन-सी ज्वेलरी सबसे अच्छी लगती है? 5 आइडिया करें रीक्रिएट

Saree Jewellery Ideas: साड़ी के साथ कौन-सी ज्वेलरी सबसे अच्छी लगती है? 5 आइडिया करें रीक्रिएट

Saree Jewellery Styling: साड़ी के साथ कौन-सी ज्वेलरी सबसे खूबसूरत लगती है? जानें हैवी पायल, कुंदन राजवाड़ी चोकर, स्टेटमेंट इयररिंग्स, गोल्डन बैंगल्स और स्टाइलिश ब्रोच के 5 बेहतरीन आइडिया, जो आपके एथनिक लुक को रॉयल और एलिगेंट बना देंगे।

3 Min read
Author : Bhawana Tripathi
Published : Jul 07 2026, 02:00 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
डोला साड़ी के साथ स्टेटमेंट इयरिंग्स
Image Credit : myntra

डोला साड़ी के साथ स्टेटमेंट इयरिंग्स

डोला साड़ी लुक में काफी हैवी होती है। अगर आप सिल्क की हैवी साड़ियां पहन रही हैं, तो उसके साथ में हैवी ज्वेलरी पहनने की भूल न करें वरना आपका ओवरऑल लुक अच्छा नहीं लगेगा। ऐसी साड़ी के साथ आपको हल्की या स्टेटमेंट ज्वेलरी पहननी चाहिए। आप सिल्क की डोला साड़ी के साथ स्टेटमेंट इयररिंग्स पहन सकती हैं। साड़ी में किए गए वर्क के हिसाब से ही अपने इयररिंग्स का डिजाइन चुनें। अगर साड़ी में सिल्वर जरी वर्क किया गया है, तो आप ऑक्सीडाइज्ड इयररिंग्स पहन कर खूबसूरत दिख सकती हैं। गोल्डन जरी वर्क वाली साड़ी के साथ गोल्ड प्लेटेड हैवी इयररिंग्स पहनकर ओवरऑल लुक सजा लें।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
राजवाड़ी चोकर नेकलेस
Image Credit : Instagram

राजवाड़ी चोकर नेकलेस

अगर आपको सिल्क की साड़ी के साथ महारानी लुक चाहिए, तो सिंपल नेकलेस पहनने के बजाय आप मल्टी लेयर कुंदन रजवाड़ी चोकर नेकलेस पहन सकती हैं। ऐसे नेकलेस में पर्ल और कुंदन का वर्क किया होता है। रॉयल स्टेटमेंट चोकर नेकलेस के साथ आपको हैवी इयररिंग्स पहनने के बजाय मैचिंग स्टड पहना चाहिए। यह दिखने में काफी फैंसी लगाते हैं। तो हेरिटेज स्टाइल के लिए अपने ज्वेलरी बॉक्स में चोकर रख लें और साड़ी के साथ में स्टाइल करें।

और पढ़ें: सीशेल और कॉन्च शेल का ऐसा जादू, घर की सादी चीजें बन जाएंगी लग्जरी डेकोर पीस

35
साड़ी के साथ पहनें ब्रॉच
Image Credit : Pinterest

साड़ी के साथ पहनें ब्रॉच

साड़ी के साथ फैंसी ज्वेलरी स्टाइल करने का सोच रही हैं, तो सिर्फ नेकलेस कंगन या इयररिंग्स तक ही सीमित ना रहे। आप मार्केट में मिलने वाली डिफरेंट डिजाइन के ब्रोच भी खरीद सकती हैं। यह साड़ी को परफेक्ट लुक देते हैं। साड़ी के डिजाइन के हिसाब से आप पर्ल, कुंदन से लगाकर फ्लोरल डिजाइन वाले ब्रोच खरीद सकती हैं। इनकी कीमत ज्यादा नहीं होती लेकिन यह प्लेन साड़ी को भी खूबसूरत दिखाती हैं।

और पढ़ें: बैक हेंड के लिए 7 सिंपल बेल मेहंदी, सावन के लिए सेव करें पैटर्न

45
साड़ी के साथ पहने मिनिमल चोकर और बैंगल
Image Credit : instagram

साड़ी के साथ पहने मिनिमल चोकर और बैंगल

अमेरिकन डायमंड से लगाकर डिफरेंट कलर की मोतियों के चोकर सस्ते दाम में आते हैं और आसानी से डिफरेंट कलर की साड़ी के साथ मैच हो जाते हैं। आप हल्की से लगाकर चिकनकारी या फिर सिल्क की साड़ी के साथ मिनिमल चोकर पहन सकती हैं। ऐसे चोकर आपको आसानी से 500 से 1000 रुपये की कीमत में मिल जाएंगे। अगर आप चोकर नहीं पहनना चाहती, तो गोल्डन बैंगल्स पहन कर भी खूबसूरत दिख सकती हैं। साथ में इयररिंग्स पहनना बिल्कुल ना भूलें।

55
जर्मन सिल्वर पायल
Image Credit : instagram

जर्मन सिल्वर पायल

भले ही सूट या लहंगे के साथ हल्के डिजाइन की पायल जंचती हो लेकिन साड़ी के साथ हैवी पायल गॉर्जियस दिखती हैं। आपको डिफरेंट मोतियों की लटकन वाली जर्मन सिल्वर पायल पहननी चाहिए। हैवी लुक के कारण ऐसी पायल नई बहू के पैरों में खूब जमती है। 

Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

About the Author

BT
Bhawana Tripathi
भावना त्रिपाठी। अखबार और डिजिटल मीडिया में 8 साल से ज्यादा का अनुभव। फरवरी 2024 एशियानेट न्यूज हिंदी डिजिटल से जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट पर काम कर रही हैं। 2013 से इन्होंने राजस्थान पत्रिका में बतौर रिपोर्टर करियर की शुरुआत की थी। दैनिक भास्कर, हैलो हेल्थ ग्रुप, स्पेलबाउंड में सीनियर कॉन्टेंट क्रिएटर के तौर पर भी ये काम कर चुकी हैं। इनको कल्चरल रिपोर्टिंग, बॉलीवुड, हेल्थ और लाइफस्टाइल के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में इन्होंने M.Sc इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया हुआ है।
ज्वेलरी डिजाइन

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Broken Bangles Craft: टूटी चूड़ियों से बनाएं DIY क्राफ्ट, 10Rs में बन सकेंगे 10K वाले डेकोर
Recommended image2
Space Saving Plants Stand: छोटे घरों को मॉडर्न लुक देंगे 8 वुडन प्लांटर स्टैंड
Recommended image3
2 in 1 Plant Vase Aquarium: सिंगल में डबल फायदा, देखें प्लांट वास+एक्वेरियम के ट्रेंडी डिजाइन
Recommended image4
बैक हेंड के लिए 7 सिंपल बेल मेहंदी, सावन के लिए सेव करें पैटर्न
Recommended image5
प्रियंका चोपड़ा के फ्लोरल डीवा लुक पर आया दिल! 5 स्टेप में करें तैयार
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved