Candle Holder: डायनिंग टेबल के लिए एस्थेटिक कैंडल होल्डर, डिनर पर सजाएं 10 डिजाइन
Candle Holder Decoration Tea light Ideas: खूबसूरत कैंडल होल्डर आपकी डायनिंग टेबल की पूरी पर्सनैलिटी बदल सकता है। मॉडर्न, मिनिमल, विंटेज या लग्जरी स्टाइल पसंद है तो सही डिजाइन चुनकर डिनर को खास बना सकते हैं। 10 एस्थेटिक कैंडल होल्डर डिजाइन ट्राई करें।

Candle holder: डायनिंग टेबल के लिए एस्थेटिक कैंडल होल्डर, डिनर पर सजाएं 10 डिजाइन
डायनिंग टेबल सिर्फ खाने की जगह नहीं होती, बल्कि यह परिवार और मेहमानों के साथ खूबसूरत पल बिताने का भी पार्ट होती है। अगर आप अपनी डाइनिंग स्पेस को बिना ज्यादा खर्च किए लग्जरी और एस्थेटिक लुक देना चाहते हैं, तो कैंडल होल्डर सबसे बेहतरीन डेकोर आइटम्स में से एक हैं। ये न सिर्फ टेबल की खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि शाम के डिनर, फेस्टिव सेलिब्रेशन और खास मौकों पर गर्मजोशी भरा माहौल भी बनाते हैं। अगर आप अपनी डायनिंग टेबल के लिए स्टाइलिश और ट्रेंडी कैंडल होल्डर ढूंढ रहे हैं, तो ये 10 खूबसूरत डिजाइन जरूर देखें।

ब्लैक आयरन कैंडल स्टैंड डिजाइन
मैट ब्लैक आयरन कैंडल स्टैंड आजकल काफी ट्रेंड में हैं। इनका सिंपल लेकिन क्लासी डिजाइन मॉडर्न और इंडस्ट्रियल इंटीरियर के साथ शानदार लगता है।
वुडन कैंडल होल्डर
नेचुरल और मिनिमल डेकोर पसंद करने वालों के लिए वुडन कैंडल होल्डर परफेक्ट हैं। इन्हें ग्रीन प्लांट्स, लिनेन रनर और सॉफ्ट लाइटिंग के साथ सजाकर स्कैंडिनेवियन स्टाइल लुक बनाया जा सकता है।
मल्टी-आर्म कैंडल होल्डर: बड़ी डायनिंग टेबल के लिए मल्टी-आर्म कैंडल होल्डर सबसे सुंदर चॉइस हैं। इनमें एक साथ कई मोमबत्तियां लगाई जा सकती हैं, जिससे पूरी टेबल पर शानदार रोशनी और लग्जरी लुक मिलता है।
गोल्ड मेटल कैंडल होल्डर
अगर आपको मॉडर्न और प्रीमियम डेकोर पसंद है, तो गोल्ड मेटल कैंडल होल्डर शानदार ऑप्शन है। इसकी मेटैलिक फिनिश डाइनिंग टेबल को लग्जरी टच देती है। इसे व्हाइट या ब्लैक डिनरवेयर के साथ सजाने पर पूरा सेटअप और भी अट्रैक्टिव लगता है।
मार्बल बेस कैंडल होल्डर
अगर आप लग्जरी और मॉडर्न होम डेकोर पसंद करते हैं, तो मार्बल बेस कैंडल होल्डर बेहतरीन विकल्प हैं। सफेद, काले या ग्रीन मार्बल पर बना यह डिजाइन डायनिंग टेबल को प्रीमियम लुक देता है। इसे गोल्ड या ब्रास फिनिश के साथ पेयर करने पर इसकी खूबसूरती और बढ़ जाती है।
एनिमल शेप कैंडल होल्डर: अगर आपको नेचुरल और बोहो-चिक डेकोर पसंद है, तो एनिमल शेप में बने कैंडल होल्डर एक बेहतरीन चॉइस हैं। इनमें मोमबत्ती की रोशनी दीवारों और टेबल पर खूबसूरत बनाती है, जिससे डिनर सेटअप और भी सुंदर दिखता है।
टी-लाइट कैंडल होल्डर सेट
छोटे-छोटे टी-लाइट होल्डर किसी भी टेबल को बेहद एस्थेटिक बना देते हैं। इन्हें तीन या पांच के सेट में अलग-अलग दूरी पर रखने से शानदार विजुअल इफेक्ट मिलता है।
विंटेज ब्रास कैंडल होल्डर
अगर आपको क्लासिक और रॉयल डेकोर पसंद है, तो ब्रास फिनिश वाले विंटेज कैंडल होल्डर शानदार चॉइस हैं। ये ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों तरह की डायनिंग टेबल पर खूबसूरत लगते हैं।
ग्लास हरिकेन कैंडल होल्डर
ग्लास से बने हरिकेन स्टाइल कैंडल होल्डर बेहद एलीगेंट दिखाई देते हैं। इनमें जलती हुई मोमबत्ती की रोशनी चारों ओर खूबसूरती से फैलती है, जिससे डिनर का माहौल बेहद रोमांटिक और सुकून भरा बन जाता है।
गोल्ड बेस मैटल कैंडल होल्डर
आजकल गोल्ड बेस मैटल कैंडल होल्डर, होम डेकोर में काफी ट्रेंड में हैं। इनके सॉफ्ट कलर्स और यूनिक टेक्सचर डायनिंग टेबल को शांत और एस्थेटिक फील देते हैं। ये मिनिमल, बोहो और कंटेम्परेरी इंटीरियर के साथ शानदार लगते हैं।
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.