Doormat Designs: घर के लिए पायदान, पुराने कपड़ों से तैयार करें 5 डिजाइन
DIY Doormat Designs: पुरानी जींस, साड़ी, टी शर्ट और दुपट्टे से घर के लिए बनाएं खूबसूरत DIY पायदान। देखें, राउंड, लीफ, हार्ट बॉर्डर और डेनिम डोर मेट के लेटेस्ट आइडियाज।

कौन नहीं चाहता कि उसका घर सबसे अलग और स्टाइलिश दिखे। ऐसे में ज्यादा पैसा खर्च न करते हुए पुराने कपड़ों और जींस से घर के लिए बनाएं खूबसूरत पायदन (Fancy Doormat), जो ना पुरानी चीजों को रीसाइकिल करने का आसान तरीका है, बल्कि घर को भी यूनिक लुक देगा। इस फोटो गैलरी में देखें, कैसे आप साड़ियों की झालर, पुरानी जींस, या फिर दुपट्टे से अट्रेक्टिव डिजाइन बना सकते हैं। आइए जानते हैं इन DIY तरीकों के बारे में विस्तार से।

राउंड स्नैक क्लोथ पायदान
अगर आपके पास पुरानी साड़ियां या टॉप रखे हुए हैं तो उसे फेंकने की बजाय इस तरह का पायदान बनाएं। सबसे पहले अलग-अलग रंग की पतली सी पट्टियां निकाल लें और इन्हें हल्का घुमाते हुए शेप में सिलते जाए। यह डिजाइन मॉडर्न लुक के लिए बेस्ट है। आप इसे घर के एंट्रेस, लिविंग रूम या फिर बेडरूम के लिए चुन सकती हैं।
सर्फुंदी वाला पायदान
यह सबसे आसान क्राफ्ट है, जिसे आप घर पर बना सकती हैं। इसके लिए पुरानी कॉटन या लाइक्रा टी शर्ट को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें, अब राउंड शेप के कपड़े में इन्हें नीचे से सिलते हुए ऊपर की तरफ गांठ लगाएं। यह दिखने में भड़कीला और पल्फी लगता है। आप इसे किचन-बाथरूम या फिर बालकनी के लिए विकल्प बना सकती हैं।
ये भी पढ़ें- Bridal Payal Silver: जल्द होनी वाली है शादी ? भूल कर भी मिस मत करें ये दुल्हन पायल डिजाइंस
ये भी पढ़ें- Kids Toys Diy: रोबोट से लेकर गिटार तक, पुरानी दफ्ती से बनाएं खूबसूरत खिलौने
लीफ शेप पायदान
अलग-अलग रंग की जींस के साथ आप इस तरह का खूबसूरत पत्ती वाला पायदान बना सकती हैं ,जो स्टाइलिश लगता है। यह आपके घर की रंगत निखारने के साथ हटकर लुक देगा
हार्टशेप बॉर्डर पायदान
इसे बनाने के लिए डेनिम के टुकड़ों को गोलाई में काटकर सिल लें। अब किनारों पर चौड़ा या लहरिया बॉर्डर बनाते हुए डेनिम फैब्रिक से हार्ट शेप लटकन बनाकर स्टिच करे। यह बहुत आकर्षक और यूनिक लुक देते हैं।
डेनिम पायदान
कलर उतरी डेनिम जींस को इस्तेमाल करने का यह सबसे आसान और खूबसूरत तरीका है। जींस को मनपसंदीदा शेप में काट लें और हाथों से डिजाइन बनाएं, अगर ऐसा नहीं पा रही हैं तो आप जींस की पॉकेट को इसमें लगा सकती हैं। यह स्टाइलिश लगने के साथ जल्द खराब भी नहीं होगा।
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.