सार
हर साल 14 जनवरी को देश भर में मकर संक्रांति का त्यौहर मनाया जाता है। इस दिन तिल से बनी चीजों के सेवन और दान के विशेष लाभ हैं। सभी हिंदू घरों में इस दिन लड्डू, चिक्की, पट्टी समेत कई सारी तिल की मिठाई बनती है। तिल के लड्डू बनाने के लिए गुड़ की चाशनी बहुत जरूरी है। बता दें कि बहुत से लोगों से तिल के लड्डू के लिए गुड़ की चाशनी परफेक्ट नहीं बन पाती है। परफेक्ट चाशनी न होने के कारण तिल के लड्डू या तो सख्त हो जाते हैं या फिर बांधने के बाद जल्दी टूट जाते हैं। ऐसे में आज हम आपके साथ तिल लड्डू के लिए गुड़ की चाशनी बनाने के 5 हैक्स बताएंगे।
परफेक्ट चाशनी बनाने के 5 हैक्स:
1. चाशनी कैसी हो तार वाली या चिपचिपी
तार वाली चाशनी
तिल लड्डू के लिए आमतौर पर 1-2 तार वाली चाशनी का उपयोग किया जाता है। यह लड्डू को सख्त और सही आकार में बांधने में मदद करती है।
चिपचिपी चाशनी
अगर आप चाहते हैं कि लड्डू नरम और हल्के चबाने वाले बनें, तो चिपचिपी चाशनी का उपयोग करें। यह अधिक लचीली होती है और लड्डू को थोड़ी नमी देती है, साथ ही ये जल्दी टूट जाती है, इसलिए हमेशा तार वाली चाशनी बनाएं।
लड्डू खाकर हो गए हैं बोर, तो इस मकर संक्रांति घर पर बनाएं तिल की ये 3 मिठाई
2. गुड़ का सही चयन करें
- दादी मां कहती हैं कि चाशनी के लिए अच्छे रंग और स्वाद का गुड़ चुनना जरूरी है।
- पीलिया या लाल रंग का गुड़ सबसे बेहतर होता है क्योंकि यह शुद्ध होता है और चाशनी में अच्छी मिठास और खुशबू देता है।
3. पानी और गुड़ का सही अनुपात
- चाशनी बनाते समय गुड़ और पानी का सही अनुपात बहुत महत्वपूर्ण है।
- 1 कप गुड़ के लिए आधा कप पानी पर्याप्त है। यह चाशनी को न ज्यादा पतली बनाएगा और न ही ज्यादा गाढ़ी।
4. चाशनी बनाने की प्रक्रिया
- गुड़ को पानी में डालकर धीमी आंच पर पकाएं। इसे बार-बार चलाते रहें ताकि गुड़ अच्छी तरह से पिघल जाए।
- जब बुलबुले उठने लगें, तो चाशनी को चेक करें।
- 1 तार की चाशनी: उंगली और अंगूठे के बीच चाशनी की कुछ बूंदें लें। अगर यह एक तार की तरह खिंचती है, तो यह तैयार है।
- 2 तार की चाशनी: अगर यह दो तार खिंचती है, तो यह थोड़ी सख्त है और लड्डू को अच्छे से बांधने में मदद करेगी।
संक्रांति में पहली बार बना रहे हैं तिल गजक, दादी के इन टिप्स से नहीं होंगे सख्त!
5. चाशनी को जलने से बचाने के टिप्स
- चाशनी को हमेशा धीमी-मध्यम आंच पर पकाएं और लगातार कलछी से चलाते रहें।
- चाशनी में कुछ बूंदें नींबू का रस डालें। यह चाशनी को जमने या क्रिस्टलाइज होने से बचाता है।
- गुड़ की चाशनी को ज्यादा देर तक पकाने से यह कड़वी हो सकती है, इसलिए समय का ध्यान रखें।
तिल के लड्डू बनाने में आ रही है दिक्कत? दादी मां के ये 5 नुस्खे आएंगे काम