मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने भारतीय खाना पकाने के लिए 5 बेस्ट तेल बताए हैं, जिनमें सरसों का तेल, देसी घी, नारियल तेल, मूंगफली का तेल और तिल का तेल शामिल हैं।

फूड डेस्क: इंडियन खाना बिना तेल के नहीं बनता है। सब्जी से लेकर पराठे और ब्रेकफास्ट में भी तेल डाला जाता है, लेकिन अक्सर लोगों को कन्फ्यूजन रहता है कि कौन सा तेल कुकिंग के लिए बेस्ट होता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं इंडियन कुकिंग के लिए बेस्ट तेल कौन से होते हैं और कौन सा तेल आप डीप फ्राइंग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं और किस तेल का इस्तेमाल सब्जी या शैलो फ्राइंग के लिए हो सकता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने बताएं 5 बेस्ट कुकिंग ऑयल

इंस्टाग्राम पर मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया हैं। जिसमें उन्होंने बताया है कि भारतीय कुकिंग के लिए पांच बेस्ट कुकिंग ऑयल कौन से होते हैं। तो आप भी इन तेलों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं-

View post on Instagram

1. सरसों का तेल

इंडियन कुकिंग के लिए सरसों का तेल बेस्ट माना जाता है। यह नॉर्मल कुकिंग से लेकर डीप फ्राइंग में यूज हो सकता है। यह तेल मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाता है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। यह एंटी बैक्टीरियल, एंटी इन्फ्लेमेटरी और हाई स्मोक पॉइंट की वजह से डीप फ्राइंग के लिए भी बेस्ट है।

2. देसी घी

घी के फायदे तो हम सब जानते हैं कि ये गुड़ फैट का एक बेहतरीन सोर्स है। ऐसे में कुकिंग में आप घी का इस्तेमाल तेल की जगह कर सकते हैं। यह शैलो फ्राइंग से लेकर डीप फ्राइंग तक में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें फैट सॉल्युबल विटामिन ए, डी, विटामिन ए और विटामिन के पाया जाता है और यह लेक्टोज फ्री भी होता है।

3. नारियल तेल

कुकिंग ऑयल में नारियल तेल भी बेस्ट माना जाता है। इसका इस्तेमाल आप शैलो फ्राइंग या सब्जी बनाने के लिए कर सकते हैं। यह एनर्जी को बढ़ाता है और कुकिंग, बेकिंग और फ्राइंग तीनों में यूज हो सकता है।

4. मूंगफली का तेल

मूंगफली का तेल माइल्ड फ्लेवर्ड होता है। इसका स्मोकिंग प्वाइंट हाई होता है इसलिए आप डीप फ्लाइंग के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो हार्ट के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

5. तिल का तेल

तिल का तेल भी कुकिंग के लिए अच्छा माना जाता है। यह तेल आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं, जिनका इस्तेमाल आप कुकिंग, बेकिंग और फ्राइंग के लिए कर सकते हैं।

नोट- आप जब भी इन तेलों को यूज करें, तो हमेशा कोल्ड प्रेस तेल का ही इस्तेमाल करें। इससे आपको तेल के सारे बेनिफिट्स मिलते हैं।

और पढ़ें- सिर्फ 4 मिनट में एकदम सॉफ्ट बॉयल होंगे आलू, अपनाएं ये हैक