Balloon Water Dripping: गर्मी में पौधों को बार-बार पानी देना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में बैलून से बना यह आसान और सस्ता ड्रिपिंग सिस्टम आपके पौधों को धीरे-धीरे पानी देता है और उन्हें सूखने से बचाता है।

Balloon Irrigation Hack: आजकल की भीषण गर्मी में सुबह-शाम पौधों को पानी देना बहुत मुश्किल हो जाता है। ऐसे में ज्यादातर लोग अपने घर में वॉटर ड्रिपिंग सिस्टम लगाते हैं, जो काफी महंगा पड़ता है। लेकिन आज हम आपको बताते हैं एक आसान और सस्ता DIY हैक, जिससे आप एक गुब्बारे की मदद से पौधों को पानी दे सकते हैं। यह तरीका खास तौर पर तब काम आता है जब बहुत ज्यादा गर्मी हो या आप घर से बाहर जा रहे हो।

गुब्बारे से कैसे बनाएं वॉटर ड्रिपिंग सिस्टम

गुब्बारे से वॉटर ड्रिपिंग सिस्टम पौधों के लिए बनाने के लिए सबसे पहले एक नॉर्मल साइज का गुब्बारा लें। उसमें पानी भरें। पानी भरने के बाद उसे अच्छी तरह से बांध दें, ताकि पानी कहीं से बाहर न निकले। अब एक बारीक सुई या पिन की मदद से गुब्बारे में एक दो छेद कर दें। ध्यान रखें ये बहुत ज्यादा बड़े ना हो वरना पानी जल्दी निकल जाएगा। अब गुब्बारे को पौधे के गमले की मिट्टी पर रखें या हल्का सा मिट्टी में दबा दें। जब आप इसे गमले में रखते हैं तो गुब्बारे के छोटे-छोटे छेद से पानी धीरे-धीरे टपकता है। इससे पौधों को लगातार नमी मिलती है। ठीक उसी तरह जिस तरह से ड्रिप इरिगेशन सिस्टम काम करता है। यह तरीका आप छोटे या मीडियम साइज के पौधों के लिए कर सकते हैं। इससे गर्मी में भी पौधे खराब नहीं होंगे और लगातार उन्हें धीरे-धीरे पानी मिलता रहेगा।

और पढ़ें- Old Mug Planter DIY: है छुपा क्रिएटिविटी का कीड़ा, तो बनाएं पुराने बाथरूम मग से क्यूट प्लांटर

बैलून वॉटर ड्रिपिंग सिस्टम के फायदे

  • बैलून वॉटर ड्रिपिंग सिस्टम एक बहुत सस्ता और आसान तरीका है। इसके लिए आपको कोई महंगे इंस्ट्रूमेंट लेने की जरूरत नहीं पड़ती है। सिर्फ एक गुब्बारा और एक सुई से काम हो जाता है।
  • इसका दूसरा फायदा यह है कि इससे पानी की बचत होती है, क्योंकि पानी धीरे-धीरे निकलता है, इसलिए वह सीधे पौधों की जड़ों में पहुंचता है और ज्यादा पानी बर्बाद नहीं होता है।
  • इसका तीसरा सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह पौधों को सूखने से बचाता है। खासकर जब आप एक-दो दिन के लिए घर से बाहर जा रहे हैं या फिर बहुत ज्यादा गर्मी पड़ रही है, तो यह तरीका पौधों को लगातार पानी देता रहता है।

ध्यान रखें- गुब्बारे में बहुत बड़े छेद ना करें और पौधों के आकार के अनुसार गुब्बारे का साइज चुनें। अगर पौधा बहुत बड़ा है तो उसमें मीडियम साइज का और पौधा छोटा है तो उसमें छोटे साइज का गुब्बारा ही रखें। साथ ही समय-समय पर चेक करते रहे कि पानी सही मात्रा में निकल रहा है या नहीं। इस आसान ट्रिक को अपनाकर आप अपने पेड़ पौधों को हरा भरा रख सकते है और सूखने से बचा सकते हैं।