Best indoor plants for cooling: घर के माहौल को ठंडा, ताजा और सुकूनभरा बनाना है तो ये पौधे हवा की क्वालिटी बेहतर करते हैं, नमी बनाए रखते हैं और कमरे को नेचुरल कूलिंग फील देते हैं। घर में लगायें ये 6 प्लांट।
गर्मियों के मौसम में घर को ठंडा और फ्रेश रखने के लिए सिर्फ AC या कूलर ही एकमात्र विकल्प नहीं है। कुछ ऐसे इनडोर प्लांट्स होते हैं जो घर के वातावरण को नेचुरल तरीके से कूल, फ्रेश और सुकूनभरा बनाते हैं। ये पौधे हवा को साफ करते हैं, हल्की नमी बनाए रखते हैं और कमरे को गर्मी में भी रिलैक्सिंग फील देते हैं। अगर आप अपने लिविंग रूम, बेडरूम या वर्कस्पेस को समर-फ्रेंडली बनाना चाहती हैं, तो नीचे दिए गए 6 पौधे जरूर लगाएं।
स्नेक प्लांट
स्नेक प्लांट गर्मियों के लिए सबसे बेहतरीन इनडोर प्लांट्स में से एक माना जाता है। इसकी लंबी, सीधी और गहरे हरे रंग की पत्तियां कमरे को बहुत प्रीमियम और मॉडर्न लुक देती हैं। यह पौधा कम रोशनी में भी आसानी से बढ़ जाता है, इसलिए इसे बेडरूम, ड्रॉइंग रूम या ऑफिस डेस्क के पास रखा जा सकता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बहुत ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती। सप्ताह में 1–2 बार हल्का पानी देना काफी होता है। यह पौधा हवा को साफ करने में मदद करता है और कमरे को नेचुरल फ्रेशनेस देता है, जिससे गर्मी में हल्की ठंडक महसूस होती है।
और पढ़ें - 5 टैरेस गार्डन आइडिया, छोटी छत लगेगी मिनी कैफे

मनी प्लांट
मनी प्लांट लगभग हर घर में आसानी से लगाया जा सकता है और यह गर्मियों में बहुत फ्रेश वाइब देता है। इसकी बेलनुमा हरी पत्तियां दीवार, शेल्फ या विंडो के पास बहुत सुंदर लगती हैं। इसे पानी से भरे ग्लास जार, बोतल या छोटे पॉट में भी उगाया जा सकता है। यह पौधा घर की हवा को साफ रखने में मदद करता है और कमरे में हरियाली बढ़ाकर नेचुरल कूलिंग फील देता है। अगर इसे विंडो के पास रखा जाए, तो यह और तेजी से बढ़ता है।

पीस लिली
पीस लिली अपने सफेद फूलों और चमकदार हरी पत्तियों की वजह से बहुत खूबसूरत लगती है। यह पौधा गर्मियों में घर के अंदर नमी बनाए रखने में मदद करता है, जिससे कमरा थोड़ा ठंडा महसूस होता है। इसे indirect sunlight में रखना सबसे अच्छा रहता है। लिविंग रूम के कोने, सेंटर टेबल के पास या बेडरूम में यह बहुत एलिगेंट लुक देता है। इसकी खासियत यह है कि यह indoor air को भी बेहतर बनाने में मदद करता है।
और पढ़ें - ईजी ग्रोइंग 6 फ्रूट्स प्लांट, बालकनी में करें इनकी गार्डनिंग

एरेका पाम
अगर आप घर में AC जैसी ट्रॉपिकल और कूल फील चाहती हैं, तो अरेका पाम एक शानदार विकल्प है। इसकी लंबी और झुकी हुई पत्तियां कमरे को बहुत एयरी और स्पेशियस लुक देती हैं। यह पौधा खासकर बड़े कमरे, बालकनी इंडोर कॉर्नर और लिविंग एरिया के लिए परफेक्ट है। इसे इनडायरेक्ट सनलाइन और हल्के पानी की जरूरत होती है। गर्मियों में यह कमरे को बहुत रिफ्रेशिंग फील देता है।

एलोवेरा
एलोवेरा सिर्फ स्किन के लिए ही नहीं, बल्कि घर के लिए भी बहुत अच्छा पौधा है। इसकी मोटी और रसदार पत्तियां कमरे को मिनिमल और सूदिंग लुक देती हैं। इसे बहुत कम पानी चाहिए और धूप वाली खिड़की के पास रखना सबसे अच्छा रहता है। गर्मियों में यह पौधा घर में फ्रेश ग्रीनरी का अहसास देता है।

स्पाइडर प्लांट
स्पाइडर प्लांट अपनी लटकती हुई पतली हरी-सफेद पत्तियों की वजह से बहुत आकर्षक लगता है। इसे हैंगिंग प्लांटर या शेल्फ पर रखना सबसे अच्छा रहता है। यह पौधा इंडोर एयर को साफ करने में मदद करता है और गर्मियों में घर को फ्रेश फील देता है। इसकी मेंटेनेंस भी बहुत आसान है।
