Colorful Balcony Decor: बालकनी में पोर्टुलाका फूलों का टावर कैसे बनाएं? पोर्टुलाका पौधे में ज्यादा फूल खिलाने के आसान टिप्स क्या हैं? गर्मियों में बालकनी सजाने के लिए बेस्ट फ्लावर आइडिया?
घर में अगर पुराने मिट्टी के बर्तन पड़े तो उन्हें फेंकने के बजाय बालकनी को सजाने में इस्तेमाल कर सकते हैं। मिट्टी के छोटे कलश या तसले का इस्तेमाल कर रंगीन फूलों को कम दाम में सजाएं और रॉयल लग्जरी लुक पाएं। आपको इसके लिए पोर्टुलाका पौधा या कटिंग की जरूरत पड़ेगी। पोर्टुलाका को मॉस रोज भी कहा जाता है। यह पौधा कम देखभाल में तेजी से बढ़ता है और गर्मियों में खूब रंगीन फूल खिलता है। जानिए कैसे कम दाम में पोर्टुलाका फ्लावर टावर बनाएं।

मिट्टी के बर्तनों की करें सफाई
अलग-अलग आकार के मिट्टी के बर्तनों को सबसे पहले साफ कर लें और चाहें तो अपनी पसंद के रंग से रंग लें। आप चाहे तो पसंद के हिसाब से इसमे पेंटिंग भी कर सकती हैं। इसके लिए आपको 2 अलग साइज के मिट्टी के तसलों और एक कलश की जरूरत पड़ेगी। जब पेंटिंग सूख जाए तो इसमे मिट्टी भरने का काम कर सकते हैं।
पोर्टुलाका फ्लावर टावर कैसे बनाएं?
पोर्टुलाका फ्लावर टावर बनाने के लिए मिट्टी के बर्तनों को मजबूती से जमाना बेहद जरूरी है। इसके बाद आप सबसे नीचे बड़ा तसला रखें, उसके ऊपर मीडियम और सबसे ऊपर छोटा कलश सेट करें। चाहे तो सेट करने के लिए स्टैंड का इस्तेमाल कर सकते हैं। फिर सभी में खाद मिली हुई मिट्टी भरें। अब लेयर में पोर्टुलाका के छोटे पौधे लगाएं। आपको नर्सरी से ऐसे पौधे मिल जाएंगे। अगर बड़ा पौधा है, तो उससे भी आप डंठल तोड़कर टावर में गोलाई में सजा सकते हैं।
धूप में रखें पोर्टुलाका
बालकनी के जिस स्थान में तीन से चार घंटे धूप रहती है, वहीं पर आपको फूलों का टावर रखना चाहिए। इस पौधे को करीब 3 से 4 घंटे की धूप चाहिए होती है। ज्यादा पानी देने की जरूरत नहीं है जब मिट्टी सूखी दिखे तभी इसे पानी दें। अगर आप ज्यादा पानी देंगे तो पौधों की जड़े खराब हो जाएंगी। बालकनी को ट्रेडिशनल और यूनिक लुक देने के लिए आप हाथ से डिजाइन भी मिट्टी के बर्तनों में बना सकते हैं। छोटे घरों और अपार्टमेंट के लिए यह टावर बेहद सुंदर दिखता है। इससे घर का माहौल अच्छा रहेगा और पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी।
और पढ़ें: Planter Stand Wooden Table Design: स्मार्ट होम के लिए स्लिम डिजाइन, कार्ट करें 6 मॉडर्न प्लांटर टेबल
