Kokedama Wrapping Technique: कोकेडामा क्या है और यह घर के डेकोर को कैसे खास बनाता है? किन इंडोर पौधों को कोकेडामा तकनीक में आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है? कोकेडामा बनाने और उसकी देखभाल करने का सही तरीका क्या है?
आजकल लोग घर को नेचुरल और एस्थेटिक लुक देने के लिए इंडोर प्लांट्स का इस्तेमाल खूब कर रहे हैं। लेकिन अगर आप अपने पौधों को सिर्फ गमले में रखने की बजाय कुछ यूनिक और आर्टिस्टिक बनाना चाहते हैं, तो जापानी तकनीक ‘कोकेडामा’ आपके लिए परफेक्ट आइडिया हो सकती है। कोकेडामा एक पारंपरिक जापानी गार्डनिंग तकनीक है, जिसमें पौधों को मिट्टी की गेंद और मॉस में लपेटकर सजाया जाता है। यह देखने में बेहद खूबसूरत लगता है और घर को मिनिमल व प्रीमियम लुक देता है।

क्या है कोकेडामा?
‘कोकेडामा’ का मतलब होता है 'मॉस बॉल'। इसमें पौधे की जड़ों को मिट्टी की गोल गेंद में सेट किया जाता है और फिर उसे मॉस से कवर करके धागे से बांध दिया जाता है। इसे टेबल पर सजाया जा सकता है या धागे की मदद से खिड़की के पास लटकाया भी जा सकता है।

किन पौधों के लिए बेस्ट है यह तकनीक?
कोकेडामा उन पौधों के लिए अच्छा माना जाता है जिन्हें ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती, लेकिन नमी ज्यादा चाहिए। मनी प्लांट, स्पाइडर प्लांट,फिलोडेंड्रॉन या सक्यूलेंट्स ये पौधे इस तकनीक में काफी सुंदर दिखते हैं।
कोकेडामा बनाने के लिए क्या चाहिए?
- दो बड़े बाउल
- पीट मॉस
- मिट्टी या पॉटिंग मिक्स
- पानी
- मॉस शीट
- कैंची
- धागा या फिशिंग लाइन
- छोटा पौधा
और पढ़ें: Plants for Gen Z: इंस्टा रेडी और एस्थेटिक रूम डेकोर के लिए 5 बेस्ट प्लांट्स

ऐसे बनाएं अपना कोकेडामा
1. मॉस को भिगोएं
सबसे पहले मॉस शीट को हल्के गर्म पानी में भिगो दें ताकि वह नरम हो जाए।
2. मिट्टी की बॉल तैयार करें
एक बाउल में पीट मॉस और मिट्टी मिलाएं। इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त गेंद जैसा आकार बना लें।
3. पौधा सेट करें
अब मिट्टी की गेंद को बीच से खोलें और उसमें पौधे की जड़ों को रखें। फिर गेंद को दोबारा गोल आकार दे दें।
4. मॉस से कवर करें
भीगी हुई मॉस शीट को फैलाकर मिट्टी की गेंद को उसमें लपेटें।
5. धागे से बांधें
अब धागे या फिशिंग लाइन से इसे कई दिशाओं में अच्छी तरह बांध दें ताकि मॉस अपनी जगह पर टिकी रहे।
कोकेडामा की देखभाल कैसे करें?
- हर 1–4 हफ्ते में पानी दें
- पानी देने के लिए मॉस बॉल को 15 मिनट तक पानी में डुबोएं
- ज्यादा धूप से बचाएं
- नमी वाली जगह पर रखें
- साल में एक बार ऑर्गेनिक खाद दें
- घर को मिलेगा एस्थेटिक लुक
कोकेडामा सिर्फ पौधा नहीं बल्कि एक नेचुरल आर्ट पीस जैसा दिखता है। इसे लिविंग रूम, बालकनी, स्टडी कॉर्नर या खिड़की के पास सजाकर घर को प्रीमियम फील दिया जा सकता है।
और पढ़ें: Plastic Bottle Planter: घर के कबाड़ से बनाएं स्टाइलिश Hanging Plant Pot, बालकनी दिखेगी बेहद खूबसूरत
