Mosquito Repellent Plants for Home: अपने घर में मच्छरों और मक्खियों से छुटकारा पाने के लिए, केमिकल के बजाय प्राकृतिक उपाय आजमाएं। तुलसी, लेमनग्रास और पुदीना जैसे छह पौधे न केवल कीड़ों को दूर भगाते हैं बल्कि आपके घर की हवा को भी शुद्ध करते हैं।
Mosquito Repellent Plants Indoor: मच्छर और मक्खियां आपके घर में बड़ी परेशानी बन जाते हैं। ये न सिर्फ परेशानी पैदा करते हैं बल्कि डेंगू, मलेरिया और वायरल इंफेक्शन जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ाते हैं। केमिकल स्प्रे और कॉइल सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं, इसलिए नेचुरल तरीके अपनाना बेहतर है। कुछ पौधे ऐसे हैं जिनकी खुशबू और गुण मच्छरों और मक्खियों को आपके घर से दूर रखते हैं और हवा को शुद्ध करते हैं।
तुलसी का पौधा
आयुर्वेद में तुलसी को पवित्र और औषधीय माना जाता है। इसकी तेज खुशबू मच्छरों और मक्खियों को दूर रखती है, जिससे वे आस-पास नहीं फटकते। तुलसी को आसानी से बालकनी, खिड़की या आंगन में लगाया जा सकता है। इसकी पत्तियों से निकलने वाले नेचुरल कंपाउंड हवा को शुद्ध करते हैं और घर में पॉजिटिव एनर्जी बनाए रखते हैं। यह कम देखभाल वाला तेजी से बढ़ने वाला पौधा है।

लेमनग्रास
लेमनग्रास में खट्टे फल जैसी खुशबू होती है, जो मच्छरों को पसंद नहीं होती। इसीलिए इसका इस्तेमाल कई मच्छर भगाने वाले प्रोडक्ट्स में भी किया जाता है। इसे गमलों या ग्रो बैग्स में आसानी से उगाया जा सकता है। यह धूप और हल्की सिंचाई से तेजी से बढ़ता है। इसे घर के एंट्रेंस या बालकनी में रखने से मच्छर दूर रहते हैं।
पुदीना
पुदीना न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि मच्छरों और मक्खियों को भी दूर भगाने में मदद करता है। इसकी तेज खुशबू कीड़ों को दूर रखती है। पुदीना गमलों में तेजी से फैलता है, इसलिए इसे अलग गमले में लगाना सबसे अच्छा है। इसे खिड़की या किचन की खिड़की के पास रखने से मच्छरों का आना कम हो जाता है और ताजी खुशबू बनी रहती है।
ये भी पढ़ें- 45 डिग्री तापमान में भी नहीं होंगे खराब, गर्मियों के लिए 10 फ्लावर प्लांट

लैवेंडर
लैवेंडर की खुशबू इंसानों को सुकून देती है, लेकिन मच्छरों को यह पसंद नहीं आती। यह पौधा न सिर्फ मच्छरों को भगाता है बल्कि घर को सुंदर भी बनाता है। इसे धूप वाली जगह और अच्छी पानी निकलने वाली मिट्टी की जरूरत होती है। इसे बेडरूम की बालकनी या खिड़की के पास रखने से मच्छरों का प्रकोप काफी कम हो जाता है।
गेंदा
गेंदे का फूल अपनी तेज खुशबू से मच्छरों और मक्खियों को घर से दूर रखता है। यह पौधा कम देखभाल में खूब खिलता है और घर में रंग भर देता है। इसे आसानी से गमले, बालकनी या बगीचे में उगाया जा सकता है। गेंदा न सिर्फ एक सजावटी पौधा है बल्कि यह एक नेचुरल कीट भगाने वाले के तौर पर भी काम करता है।
ये भी पढ़ें- Seed Grmination Ticks: नर्सरी जैसा रिजल्ट घर पर, इन 5 सब्जियों के बीज जरूर भिगोकर लगाएं
