Multicolour African Daisy flower: छोटी बालकनी को रंग-बिरंगे फूलों से सजाना चाहते हैं? जानिए गमले में अफ्रीकन डेजी (जर्बेरा) लगाने का सही तरीका, धूप, मिट्टी, पानी और देखभाल की आसान टिप्स, जिससे पौधे हमेशा खिले रहें।

रंग-बिरंगे फूल बालकनी को न सिर्फ महका देते हैं बल्कि पूरे घर की काया ही बदल देते हैं। अगर आपकी बालकन छोटी है, तो उसे वाइब्रेंट लुक देने के लिए रंग बिरंगे अफ्रीकन डेजी खरीद लाएं। इन्हें आसानी से गमले में लगाया जा सकता है। एक ही रंग के बजाय अलग रंगों को चुनें। अफ्रीकन डेजी को जर्बेरा फ्लावर के नाम से भी जाना जाता है। जानिए कैसे रंग बिरंगे अफ्रीकन डेजी को लगाना चाहिए और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अफ्रीकन डेजी के लिए चुनें धूप वाला स्थान

बालकनी में अफ्रीकन डेजी लगाना है, तो दिन में 5–6 घंटे सीधी धूप चाहिए। बालकनी, खिड़की या टैरेस में आप इसे लगा सकते हैं जहां सुबह की धूप सीधे मिलती है।

और पढ़ें: Rose Gardening Tips: बाजार के गुलाब को गार्डेन में कैसे लगाएं? जानिए आसान

गलमे में मिट्टी कैसी करें इस्तेमाल?

मिट्टी का मिक्स सही प्रकार से तैयार करें ताकि अफ्रीकन डेजी हमेशा खिलता रहे। आपको इसके लिए कुछ चीजें नर्सरी से खरीदनी पड़ेगी, जो कि आसानी से मिल जाती है।

  • 40% गार्डन सॉयल
  • 30% कोकोपीट
  • 20% वर्मी कम्पोस्ट
  • 10% रेत

बीज या पौधे कौन रहेगा बेस्ट?

अगर आपको बालकनी तुरंत सजानी है, तो नर्सरी से रंग बिरंगे फूल वाले अफ्रीकन पौधे खरीद लाएं। अगर बीज से पौधा लगाना है, तो बीज ½ इंच गहराई में बोएं और फिर हल्का पानी स्प्रे करें। 7–10 दिन में अंकुरण हो जाएगा। गर्मियों में 2–3 दिन में एक बार पानी डालेंगे, तो पौधे से रंग बिरंगे फूल आते रहेंगे। हर 15 दिन में लिक्विड खाद या वर्मी कम्पोस्ट जरूर डालें। जब पौधे में सूखे फूल और पत्ते आएं, तो उन्हें हटाते रहें। फूल आने के समय नाइट्रोजन कम और पोटाश ज्यादा देना जरूरी है। आपको मार्केट में पर्पल पिंक, येलो, व्हाइट, ऑरेंज फ्लावर मिल जाएंगे। अपनी पसंद के हिसाब से रंग चुनें।

और पढ़ें: Tiranga Plants: गणतंत्र दिवस पर गार्डन में लहराएगा तिरंगा, लगाएं ये ट्राई कलर पौधे