DIY Liquid Fertilizer: पपीते और केले के छिलकों से लिक्विड खाद कैसे बनाएं? लिक्विड खाद को पौधों में कितनी मात्रा में डालें? केले-पपीते के छिलकों की खाद से क्या फायदे मिलते हैं?

घर में छोटा गार्डन हो या फिर बड़ा, आप किचन से निकलने वाले वेस्ट से ही ऑर्गेनिक खाद तैयार कर सकते हैं। ये खाद न सिर्फ पौधों को पोषण देगी बल्कि फूल, फल और सब्जियों को ग्रो कराने में भी मदद करेगी। आप पपीते के छिलके के साथ ही केले के छिलके की लिक्विड खाद बनाकर तैयार कर लें। इसे बनाना बेहद आसान होता है और आप इसे हफ्ते में केवल 2 बार इस्तेमाल कर फर्क महसूस कर सकते हैं। जानिए इसके फायदे और बनाने के तरीके के बारे में।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पपीते और केले के छिलकी की खाद के फायदे

केले के छिलकों में पोटैशियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम पाया जाता है, जबकि पपीते के छिलकों में कई माइक्रो न्यूट्रिएंट्स तत्व मौजूद होते हैं। इन दोनों को मिलाकर बनाई गई लिक्विड खाद फूलों और सब्जियों वाले प्लांट्स के लिए काफी फायदेमंद होती है। जानिए इसे बनाने के सिंपल तरीके के बारे में। 

पपीते और केले के छिलके से खाद बनाने का सिंपल तरीका

  •  2 केले और आधे पपीते के छिलकों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। 
  • एक प्लास्टिक कंटेनर में डालने के बाद लगभग 1.5 लीटर पानी भर दें। कंटेनर को ढक्कन से बंद करके 5 से 7 दिनों के लिए छायादार स्थान पर रख दें। 
  • पानी और फलों के छिलके के मिश्रण को हिलाते रहें। जब पानी का रंग गहरा हो जाए और हल्की फर्मेंटेशन की गंध आने लगे, तब खाद तैयार हो जाएगा। इसके लिए 10 से 15 दिन लग सकते है। 
  • अब इस पानी को छानकर किसी प्लास्टिक की बोतल में भर लें। 

और पढ़ें: Sintex Planter: क्या आपके पास भी पड़ी है पुरानी टूटी सिंटेक्स टंकी? बनाइए उससे शानदार प्लांटर

छिलके की लिक्विड खाद यूज करने का तरीका

आप छिलके की खाद को इस्तेमाल करने के लिए एक भाग खाद और 4 से 5 भाग सादा पानी मिलाकर मिक्चर तैयार करें। इसे स्प्रे बोतल में भर लें। पौधों की जड़ों के पास स्प्रे करें। 

15 से 20 दिन में एक बार इसका उपयोग कर सकते हैं। फूलों के पौधे, सब्जियां और गमलों में लगे सजावटी पौधों में ये लिक्वड खाद जरूर डालें। फूल तेजी से आने लगेंगे और सब्जियां भी ग्रो करेंगी।

और पढ़ें: Tulsi Plant Hacks: तेजी से बढ़ेगा तुलसी का पौधा, बस अपनाएं 2 स्मार्ट ट्रिक्स