MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Gardening
  • Monsoon Flower Plants: जून में होगी मानसून की पहली बारीश, बालकनी में लगाएं बारिश में खिलने वाली 5 पौधे

Monsoon Flower Plants: जून में होगी मानसून की पहली बारीश, बालकनी में लगाएं बारिश में खिलने वाली 5 पौधे

Monsoon Flower Plants: जून में मानसून की पहली बारिश के साथ बालकनी को रंग-बिरंगे फूलों से सजाना चाहते हैं तो गुड़हल, सदाबहार, पोर्टुलाका, अपराजिता और गेंदा जैसे पौधे लगाएं। ये बारिश में तेजी से बढ़ते हैं और कम जगह में भी शानदार ब्लूमिंग देते हैं।

3 Min read
Author : Chanchal Thakur
Published : May 23 2026, 02:15 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : chat gpt

जून का महीना आते ही मानसून की पहली बारिश का इंतजार शुरू हो जाता है। बारिश की बूंदें सिर्फ मौसम को सुहाना नहीं बनातीं, बल्कि पौधों की ग्रोथ और फूलों की बहार के लिए भी सबसे अच्छा समय मानी जाती हैं। अगर आपकी बालकनी छोटी है और आप चाहते हैं कि मानसून शुरू होते ही रंग-बिरंगे फूल खिलने लगें, तो कुछ ऐसे पौधे लगा सकते हैं जो बारिश के मौसम में तेजी से बढ़ते हैं और कम देखभाल में भी सुंदर फूल देते हैं। ये पौधे बालकनी को नेचुरल गार्डन जैसा लुक देने के साथ वातावरण को भी ताजगी से भर देते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
Image Credit : chat gpt

बालकनी के लिए बेस्ट है गुड़हल का पौधा

गुड़हल का पौधा मानसून की शुरुआत में तेजी से बढ़ता है और इसमें बड़े व आकर्षक फूल खिलते हैं। लाल, पीले, गुलाबी और नारंगी रंग के फूल बालकनी की खूबसूरती बढ़ा देते हैं। जून में इसे लगाने पर बारिश का पानी इसकी ग्रोथ को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसे ऐसी जगह रखें जहां हल्की धूप आती हो और पानी जमा न हो।

36
Image Credit : chat gpt

बारिश में खिल उठता है सदाबहार

सदाबहार मानसून सीजन का पसंदीदा पौधा माना जाता है। यह कम मिट्टी और छोटे गमले में भी आसानी से उग जाता है। पहली बारिश के बाद इसमें लगातार फूल आने लगते हैं। सफेद, गुलाबी और बैंगनी रंग के फूल बालकनी को आकर्षक बना देते हैं। इसकी खास बात यह है कि इसे ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती।

इसे भी पढ़ें- Garden Mini Pond Design: बालकनी गार्डन में खिलेंगे कमल और वॉटर लिली, बस पानी स्टोर करने के ये जुगाड़ कर लें ट्राई

46
Image Credit : chat gpt

पोर्टुलाका से मिलेगा रंगों भरा लुक

पोर्टुलाका को मॉस रोज भी कहा जाता है। यह पौधा बारिश और हल्की धूप दोनों में अच्छी तरह बढ़ता है। इसके छोटे लेकिन चमकीले फूल कई रंगों में आते हैं, जिससे बालकनी बेहद खूबसूरत दिखती है। जून में इसे लगाने से मानसून के दौरान लगातार फूल देखने को मिल सकते हैं। अच्छी ड्रेनेज वाली मिट्टी इसके लिए सबसे बेहतर मानी जाती है।

56
Image Credit : chat gpt

बटरफ्लाई पी से आएगा नेचुरल लुक

अपराजिता बेल वाली खूबसूरत पौधों में शामिल है। मानसून के मौसम में इसकी ग्रोथ तेजी से होती है और नीले या सफेद रंग के फूल बालकनी को अलग लुक देते हैं। इसे रेलिंग या छोटे ट्रेलिस के पास लगाया जा सकता है। बारिश की नमी इसे तेजी से फैलने में मदद करती है।

66
Image Credit : chat gpt

गेंदे के फूल से महकेगी बालकनी

गेंदा बारिश की शुरुआत में लगाने के लिए बेहतरीन विकल्प माना जाता है। यह पौधा जल्दी बढ़ता है और पीले-नारंगी फूलों से बालकनी को चमकदार बना देता है। मानसून की नमी इसकी जड़ों को मजबूत करने में मदद करती है। सही देखभाल के साथ यह लंबे समय तक फूल देता रहता है।

इसे भी पढ़ें- Cute Bird Face Ceramic Pot Design: शो-पीस नहीं, ये क्यूट बर्ड फेस सिरेमिक पॉट चुरा लेंगे घर की सारी लाइमलाइट

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

About the Author

CT
Chanchal Thakur
चंचल ठाकुर। मीडिया जगत में इनको 4 साल से ज्यादा अनुभव है। सितंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट पर काम कर रही हैं। 2021-22 में अमर उजाला, 2023-24 में दैनिक जागरण संस्थान की वेबसाइट हर जिंदगी में ये काम कर चुकी हैं। पत्रकारिता में इनके पास BAJMC और MA की डिग्री है। लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेन्डिंग और धर्म से जुड़ी खबरों में इनका इंट्रेस्ट है। इनसे chanchal.singh@asianetnews.in के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है।
जीवनशैली समाचार (Jeevanshaili Samachar)
गार्डनिंग न्यूज

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Metallic से Colorful तक, बुद्धा फेस प्लांटर के ये डिजाइन देंगे घर को लक्जरी टच
Recommended image2
Grow Plants from Leaf: इन 5 हाउस प्लांट्स की टूटी पत्ती फेंकें नहीं, इनसे उगा सकते हैं नए पौधे
Recommended image3
DiY Mosquito Net Planter: मच्छरदानी हो गई बेकार, तो बनाएं ये 6 क्यूट प्लांटर
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved