MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Gardening
  • गर्मियों में भी 10°C तक ठंडे रहेंगे पेड़-पौधे, भरी धूप में भी हरे-भरे रखने के ये 5 आसान हैक्स

गर्मियों में भी 10°C तक ठंडे रहेंगे पेड़-पौधे, भरी धूप में भी हरे-भरे रखने के ये 5 आसान हैक्स

Summer Gardening Tips: गर्मियों में तेज धूप की वजह से पौधे बहुत जल्दी मुरझाने लगते हैं। अगर उनकी सही देखभाल न हो, तो पत्तियां सूख जाती है और ग्रोथ भी नहीं होती है, इसलिए गर्मी के मौसम में पौधों को ठंडा और हाइड्रेट रखने के लिए ये 5 हैक्स अपनाएं...

2 Min read
Author : Deepali Virk
Published : Mar 18 2026, 04:00 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
गर्मियों में पौधों को ठंडा कैसे रखें
Image Credit : Getty

गर्मियों में पौधों को ठंडा कैसे रखें

गर्मी में पौधों को ठंडा रखने के लिए सबसे जरूरी सुबह और शाम को दोनों समय पानी दें। दोपहर की तेज धूप में पानी देने से पानी जल्दी सूख जाता है और पौधों में नमी नहीं बचती है, इसलिए हमेशा सुबह जल्दी और शाम होने के बाद ही पौधों में पानी देना चाहिए।

और पढ़ें- मंजर गिरने से बर्बाद हो सकती है आम की फसल, अपनाएं ये 5 स्मार्ट टिप्स

25
पौधों को एक दूसरे के पास रखें
Image Credit : Getty

पौधों को एक दूसरे के पास रखें

अगर आपकी बालकनी या छत पर गमले रखे हुए हैं, तो उन्हें आसपास रखें। ऐसा करने से पौधों की नमी एक दूसरे में बनी रहती है और पौधों को गर्मी से राहत मिलती है। इसके अलावा आप गर्मी में सिरेमिक की जगह मिट्टी के गमले का इस्तेमाल करें। 15 20 दिन में हल्की और नेचुरल खाद डालें। पौधों की पीली और मुरझाई हुई पत्तियों को तुरंत हटा दें, नहीं तो इससे बाकी की पत्तियां भी खराब होने लगती हैं। 

35
छांव का इंतजाम करें
Image Credit : Getty

छांव का इंतजाम करें

अगर पौधे बालकनी या छत पर रखे हैं, तो उनके लिए शेड नेट या हल्की छांव का इंतजाम करें। इससे पौधे सीधे धूप के कान्टेक्ट में नहीं आते हैं और उनकी पत्तियां भी जलने से बच जाती हैं।

45
मिट्टी को मल्च करें
Image Credit : Getty

मिट्टी को मल्च करें

गर्मियों में मिट्टी को मल्च करना बहुत जरूरी होता है। मल्चिंग का मतलब होता है पौधे की मिट्टी के ऊपर सूखी पत्तियां, घास और नारियल के छिलके डालना। इससे मिट्टी की नमी लंबे समय तक बनी रहती है और पौधों का तापमान कम रहता है, जिससे वो ठंडे रहते हैं।

55
पौधों की पत्तियों में पानी स्प्रे करें
Image Credit : Getty

पौधों की पत्तियों में पानी स्प्रे करें

अगर बहुत ज्यादा गर्मी पड़ रही है, तो जड़ों में पानी डालने के साथ ही आप पौधों की पत्तियों में एक स्प्रे बोतल की मदद से हल्का पानी छिड़क कर उन्हें ठंडक दे सकते हैं। इससे पौधों पर लगी धूल मिट्टी भी साफ होती है और पेड़ पौधों को ठंडक मिलती, जिससे उनका तापमान कम होता है।

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क। पत्रकारिता जगत में 10 साल से ज्यादा का अनुभव। अगस्त 2020 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़ी हुई हैं। खेल जगत, लाइफ स्टाइल, फूड, वायरल और ट्रे्डिंग जैसे विषयों का अनुभव है। साल 2015 से इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की। पत्रिका न्यूज़, डीएनएन न्यूज़ चैनल, बीटीवी और कई अन्य प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों मे काम का अनुभव। Asianxt डिजिटल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में काम कर रही हैं। इनके पास डबल मास्टर डिग्री है- पत्रकारिता और एमबीए एचआर-मार्केटिंग। खेल, लाइफस्टाइल, फैशन, फूड, हेल्थ और रिसर्च बेस्ड फीचर स्टोरी पर काम करने विशेषज्ञता हासिल है।
गार्डनिंग न्यूज
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Succulent Plants: पॉजिटिविटी संग स्टाइल कॉम्बो, नवरात्रि में सेक्युलेंट प्लांट्स से ऐसे करें डेकोर
Recommended image2
Dragon Fruit Farming at Home: गमले में लगाएं ड्रैगन फ्रूट, बस अपनाएं ये 5 ट्रिक्स और पाएं जबरदस्त पैदावार
Recommended image3
Holy Basil Home Decor Gardening: 100Rs में बदलें फुल इंटीरियर, लिविंग रूम-विंडो जैसी 20 जगह करें तुलसी गार्डनिंग
Recommended image4
DIY Leaf Fertilizer : कचरा नहीं, ‘काला सोना’ हैं पतझड़ के सूखे पत्ते! गार्डनिंग में ऐसे करेंगे कमाल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved