- Home
- Lifestyle
- Glass Bangles Styling Ideas: सादा ग्लास बैंगल लगेंगी एक्सपेंसिव, 6 तरह से स्टाइल करें चूड़ियां
Glass Bangles Styling Ideas: सादा ग्लास बैंगल लगेंगी एक्सपेंसिव, 6 तरह से स्टाइल करें चूड़ियां
Fancy Way To Style Glass Bangles: सिंपल ग्लास बैंगल्स को स्टाइलिश और एक्सपेंसिव दिखाने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होती। छोटी-सी स्टाइलिंग ट्रिक से आप आसानी से डिजाइनर और रॉयल लुक पा सकती हैं।

सादा ग्लास बैंगल लगेंगी एक्सपेंसिव, 6 तरह से स्टाइल करें चूड़ियां
ग्लास बैंगल्स यानी कांच की चूड़ियां भारतीय महिलाओं की पसंदीदा एक्सेसरीज में से एक हैं। ये हर ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ खूबसूरत लगती हैं और कम कीमत में भी रॉयल लुक देती हैं। हालांकि, अगर इन्हें सही तरीके से स्टाइल किया जाए, तो साधारण कांच की चूड़ियां भी बेहद महंगी और डिज़ाइनर नजर आ सकती हैं। चाहे शादी हो, तीज-त्योहार, करवा चौथ या किसी फैमिली फंक्शन में जाना हो, इन आसान स्टाइलिंग टिप्स की मदद से आप अपनी चूड़ियों को नया और स्टाइलिश लुक दे सकती हैं।

ग्लास बैंगल्स के साथ घुंघरू गोल्ड कड़ा पहनें
अगर आप चाहती हैं कि आपकी सिंपल कांच की चूड़ियां प्रीमियम दिखें, तो बीच-बीच में गोल्ड पॉलिश घुंघरू कड़ा या मेटल घुंघरू कंगन जरूर पहनें। इससे पूरा बैंगल सेट ज्यादा रिच और एलिगेंट नजर आता है। यह स्टाइल सिल्क साड़ी, बनारसी साड़ी और लहंगे के साथ बेहद खूबसूरत लगता है।
स्टोन या कुंदन बैंगल्स करें मिक्स
सिर्फ ग्लास चूड़ियां पहनने की बजाय उनके बीच में 2–4 कुंदन, स्टोन या अमेरिकन डायमंड बैंगल्स जोड़ें। इससे चूड़ियों में चमक बढ़ जाती है और पूरा लुक पार्टी वियर जैसा दिखाई देता है। यह स्टाइल शादी और फेस्टिवल के लिए परफेक्ट माना जाता है।
ऑक्सीडाइज्ड या एंटीक कंगन जोड़ें
अगर आप इंडो-वेस्टर्न या कॉटन साड़ी पहन रही हैं, तो ग्लास चूड़ियों के साथ ऑक्सीडाइज्ड या एंटीक फिनिश वाले कंगन ट्राई करें। यह फ्यूजन स्टाइल इन दिनों काफी ट्रेंड में है और सिंपल लुक को भी स्टाइलिश बना देता है।
कलर कॉम्बिनेशन से दें नया ट्विस्ट
एक ही रंग की चूड़ियां पहनने की बजाय दो या तीन रंगों का खूबसूरत कॉम्बिनेशन बनाएं। जैसे लाल के साथ गोल्ड, हरे के साथ ऑफ-व्हाइट या मैरून के साथ शिमरी गोल्ड चूड़ियां पहनें। सही कलर कॉम्बिनेशन आपके आउटफिट को और भी सुंदर बना देता है।
गोल्ड पर्ल बैंगल्स के साथ करें लेयरिंग
मोतियों वाली पतली बैंगल्स को ग्लास चूड़ियों के बीच पहनने से हाथों को सॉफ्ट और रॉयल लुक मिलता है। यह स्टाइल खासतौर पर एंगेजमेंट, रिसेप्शन और डे-फंक्शन के लिए अच्छा विकल्प है। पर्ल और ग्लास का कॉम्बिनेशन हमेशा क्लासी दिखाई देता है।
ग्लास बैंगल्स के साथ पहनें झुमका गोल्ड कड़ा
अगर आप चाहती हैं कि आपकी सिंपल कांच की चूड़ियां प्रीमियम दिखें, तो दोनों तरफ एक-एक गोल्ड पॉलिश कड़ा या मेटल कंगन जरूर पहनें। आप चाहें तो खूब सारे हैवी वर्क झुमाका कड़ा इसमें ऐड करके बैंगल सेट को ज्यादा रिच और एलिगेंट बना सकते हैं।
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.